टीवी से करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान बहुत जल्द एक वेब सीरीज लेकर आने वाले हैं। संभव है कि वह खुद इसमें एक्टिंग करते भी नजर आएं। ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए शाहरुख खान ने बताया कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने बहुभाषीय पॉलीटिकल सीरीज के लिए अमेरिकन एंटरटेनमेंट कंपनी नेटफिल्क्स के साथ साझेदारी की है...
अब वेब सीरीज करेंगे शाहरुख खान, नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख ने कहा कि ' हमने भारत में हमेशा वर्ल्ड क्लास वाला कंटेट बनाने और मंनोरंजन करने की कोशिश की है और नेटफिल्क्स ने इंडिया की उन कहानियों को शो किया है जिसके विश्वभर में कई दर्शक हैं और अब हम चाहेंगे कि इस प्लेटफॉर्म से और कहानियों को लोगों के सामने पेश करें।'।
Our first Original Series, in partnership with @netflix, is a multilingual thriller, based on @BilalS158’s book ’The Bard of Blood’. @iamsrk @reedhastings @VenkyMysore @_GauravVerma @NetflixIndia pic.twitter.com/zxz8TEhkqf
नेटफिल्क्स के सीईऔ और संस्थापक रीड हैस्टिंग इस साझेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं और भारत में भी अपनी कहानियों को दिखाने के लिए उत्सुक हैं। हैस्टिंग ने आगे कहा कि 'हम नौजवान लेखक बिलाल सईद की कलम से विश्वभर में अपना जलवा बिखेरना चाहते हैं।'
We are proud to partner with @netflix for our first Original Series, based on the book 'The Bard of Blood'. @iamsrk @reedhastings @netflixindia pic.twitter.com/wguWr5bBXM
बता दें कि ये बहुभाषीय सीरीज है जो कि भारतीय रॉ के पूर्व एजेंट कबीर आनंद की कहानी को दिखाएंगे जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। बता दें कि शाहरुख खान का भी इस सीरीज में बड़ा रोल हो सकता है।