Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Netflix gets OTT broadcast rights for S S Rajamouli RRR Hindi version release Film will available in prominent languages on ZEE5
{"_id":"60ae8ec5bbdf543fa802e900","slug":"netflix-gets-ott-broadcast-rights-for-s-s-rajamouli-rrr-hindi-version-release-film-will-available-in-prominent-languages-on-zee5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR: फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज की तैयारियां शुरू, नेटफ्लिक्स को मिले हिंदी के ओटीटी प्रसारण अधिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR: फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज की तैयारियां शुरू, नेटफ्लिक्स को मिले हिंदी के ओटीटी प्रसारण अधिकार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 27 May 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
‘आरआरआर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में अपना सबस्क्राइबर्स बेस बढ़ाने के लिए हर तरह से एड़ी चोटी का जोर लगा रही अमेरिकी दिग्गज कंपनियों प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स ने अब मेगा बजट देसी कंटेंट पर ध्यान लगना शुरू किया है। बुधवार को नेटफ्लिक्स ने निर्देशक एस एस राजामौली की विशाल फिल्म ‘आरआरआर’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद हिंदी में प्रसारित करने के अधिकार खरीद लिए।
नेटफ्लिक्स ने चुकाई मोटी रकम
खबर है कि नेटफ्लिक्स ने इसके लिए काफी मोटी रकम चुकाई है। एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ दो तेलुगू आदिवासी नेताओं अल्लूरी सीताराम राजू और कोमारम भीम की कहानी है। फिल्म में राम चरण बने हैं सीताराम और जूनियर एनटीआर कोमारम भीम के किरदार में नजर आएंगे।
अजय देवगन और आलिया भट्ट भी आएंगे नजर
दक्षिण के इन दो दिग्गज सितारों के अलावा इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारे अजय देवगन और आलिया भट्ट भी काम कर रहे हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है और इसे इसी साल दशहरा पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।
2 of 5
‘आरआरआर’ में आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि निर्माता जयंतीलाल गडा ने फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट प्रसारण अधिकार करीब 300 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। गडा ने इसमें से फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर प्रसारण अधिकार दो टुकड़ों में बांट दिए हैं।
3 of 5
‘आरआरआर’ में अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स ने एक बहुत मोटी रकम देकर इसके हिंदी प्रसारण अधिकार खरीद लिए हैं। उसके पास फिल्म को पुर्तगाल, कोरिया, टर्की और स्पेन की भाषाओं में भी दिखाने के अधिकार होंगे। हिंदी के अलावा बाकी प्रमुख भारतीय भाषाओं तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एस एस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सौदे में पहले कूदने से जी समूह को फायदा ये हुआ है कि अब ये फिल्म सैटेलाइट चैनलों पर हिंदी में जी के चैनलों पर दिखाई जाएगी। फिल्म के तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलायालम सैटेलाइट अधिकार स्टार इंडिया नेटवर्क के चैनलों को मिले हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने और देश में टीकाकरण अभियान के गति पकड़ने से ये उम्मीद बनने लगी है कि देश में सिनेमाघर जुलाई, अगस्त के आसपास खुलने लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
‘आरआरआर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज डेट 13 अक्टूबर रखी गई है और अभी तक के हिसाब से फिल्म शेड्यूल पर है। देश में कोरोना संक्रमण की पहली लहर धीमी पड़ने के तुरंत बाद राजामौली ने युद्धगति से काम करके इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। वह मौका पड़ने पर इसके किरदारों के लुक्स जारी करते रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म ‘आरआरआर’ को सिनेमाघरों में इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।