100 वर्षों से अधिक पुराने बॉलीवुड इतिहास में कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ कब आईं और कब चली गईं किसी को पता भी नहीं लगा। इस बीच कुछ फिल्में ऐसी भी रिलीज हुईं जिसमें अभिनेताओं ने न सिर्फ अपने दमदार अभिनय बल्कि अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन से भी सभी को हैरान कर दिया। आज के पैकेज में हम न सिर्फ आपको बताएंगे बल्कि दिखाएंगे, ऐसे ही कुछ फिल्मों के अभिनेताओं के बारे में। रणदीप हुड्डा की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है जो अपने किरदार के लिए जी जान लगा देते हैं। उनके रोल में हमेशा नयापन दिखता है। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सरबजीत में ट्रांसफॉर्मेशन से रणदीप ने सबको चौंका दिया था। पर्दे पर उनकी मेहनत निखरकर आई थी। फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋचा चड्ढा भी थीं। ऐश्वर्या ने फिल्म में रणदीप की बहन का किरदार निभाया था जबकि ऋचा ने पत्नी का। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। इस किरदार के लिए रणदीप हुड्डा ने बहुत मेहनत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सिर्फ 28 दिनों में अपना 18 किलो वजन घटा लिया था।
रणदीप हुड्डा से रणबीर कपूर तक: फिल्मों के लिए पूरी तरह बदल गए ये सितारे, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस रह गए दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगल
आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट क्यों कहलाते हैं ये बात एक बार फिर आमिर खान ने फिल्म दंगल में साबित कर दी थी। दरअसल सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जो किरदार में ढलने के लिए अधिक मेहनत नहीं करते हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ आमिर खान खुद को किरदार में झोंक देते हैं। फिल्म दंगल के लिए आमिर खान ने जहां पहले अपना वजन बढ़ाया तो वहीं बाद में खुद को फिट भी किया। आमिर खान के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों को हैरान कर दिया था।
संजू
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सिनेमा के उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिन्होंने काफी कम फिल्मों से ही अपनी एक्टिंग का लोहा साबित कर दिया है। साल 2018 में राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म संजू रिलीज हुई थी। फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। फिल्म में संजय दत्त के अलग अलग किरदार निभाने के लिए रणबीर ने खुद पर जमकर मेहनत की।
भाग मिल्खा भाग
साल 2013 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म भाग मिल्खा भाग रिलीज हुई थी। फिल्म धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में फरहान की एक्टिंग के साथ ही साथ उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने भी सभी का दिल जीत लिया था।
ट्रेप्ड
साल 2017 में आई फिल्म ट्रेप्ड में राजकुमार राव ने भूखा-प्यासा दिखने के लिए 18 किलो वजन कम किया था, जिससे उनका पेट वाकई काफी कम हो गया था। राजकुमार 3 हफ्ते के लिए कठोर डाइट पर थे जहां वो ब्लैक कॉफी और दो गाजर पर पूरा दिन निकाल देते थे।