फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol: 'प्यार की परिभाषा बदल चुकी है, 90 के दशक में जो जुनून था वह अब 'मूर्खता' है', बोलीं काजोल

Fri, 23 Jun 2023 07:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Jun 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Netflix Lust Stories 2 actress Kajol talks about love says Language has changed and cinema is reflecting that
काजोल - फोटो : social media

अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज का निर्देशन अमित आर शर्मा ने किया है। हाल ही में काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस सीरीज के बारे में कई बातें कीं। इसके साथ ही उन्होंने प्यार, रोमांस और सिनेमा पर भी अपने विचार व्यक्त किए। काजोल का कहना है कि अब प्यार की परिभाषा पूरी तरह बदल गई है। सिनेमा में भी यह बदलाव दिखाया जा रहा है।

Netflix Lust Stories 2 actress Kajol talks about love says Language has changed and cinema is reflecting that
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल। - फोटो : संवाद

अभिनेत्री का कहना है कि महबूब को अनगिनत चिट्ठियां लिखना, बार-बार मैसेज भेजना और किसी के घर के आगे जाकर खड़े हो जाना....यह इशारे आज के वक्त में प्यार या रोमांस नहीं है...। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के सिनेमा में प्यार के साथ हुए बदलाव और विकास को बखूबी दिखाया जा रहा है। 

Netflix Lust Stories 2 actress Kajol talks about love says Language has changed and cinema is reflecting that
काजोल - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सिमरन (काजोल) और राज (शाहरुख खान) 1995 से सिने प्रेमियों के लिए आदर्श रोमांस का प्रतीक रहे हैं। अब इसके तीन दशक बाद काजोल 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आएंगी, जो मॉडर्न रिलेशनशिप पर आधारित है, इसमें रिश्तों की जटलिताओं से भी दो-चार कराया जाएगा। इसी बारे में एक्ट्रेस ने बात की।
Nora Fatehi: नोरा का इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो 'सेक्सी इन माई ड्रेस' रिलीज, एक्ट्रेस के ठुमके पर फिदा हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix Lust Stories 2 actress Kajol talks about love says Language has changed and cinema is reflecting that
काजोल - फोटो : social media

काजोल का कहना है, 'आज प्यार की भाषा पूरी तरह बदल चुकी है और सिनेमा में इसकी झलक साफ दिखाई जा रही है। 1990 के दौर में जिस चीज को पैशन माना जाता था आज उसे 'पीछा करना' और 'मूर्खता' माना जाता है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'अगर कोई 15 लव लेटर लिख रहा है और दस बार आपका दरवाजा खटखटा रहा है या 30 बार मैसेज कर रहा है तो यह 'पीछा करना' है। इससे दूर रहो। आज परिभाषा पूरी बदल गई है।'
BB OTT 2: सलमान खान के साथ 'वीकेंड का वार' से जुड़ेंगे मनीष पॉल, एक्टर ने बड़े खुलासे से बढ़ाया फैंस का उत्साह

विज्ञापन
Netflix Lust Stories 2 actress Kajol talks about love says Language has changed and cinema is reflecting that
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बात 'लस्ट स्टोरीज 2' की करें तो इसमें काजोल के अलावा नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम, अमृता सुभाष, अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर और विजय वर्मा जैसे सितारे हैं। ये वेब सीरीज 29 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर काजोल का कहना है कि इस विषय पर काम करते हुए एक एक्टर के लिए सहज रहना और टीम पर भरोसा बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में टेलीविजन कलाकारों से नहीं डरते 'फुकरा इंसान', बोले- टीवी का जमाना गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed