फिल्म धड़क के बाद जान्हवी कपूर की अगली फीचर फिल्म के रिलीज में अभी देर है लेकिन उनकी ओटीटी ओरीजनल फिल्म घोस्ट स्टोरीज का टीजर बाजार में आ गया है। घोस्ट स्टोरीज चार डरावनी कहानियों का संकलन है जिन्हें हिंदी सिनेमा के चार दिग्गज निर्देशकों ने निर्देशित किया है। नेटफ्लिक्स ने इसे नए साल और पुराने साल की रात को भारत में रिलीज करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सेक्रेड गेम्स 2 और बार्ड ऑफ ब्लड फ्लॉप होने के बाद नेटफ्लिक्स का घोस्ट स्टोरीज पर दांव, टीजर रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स ने अपनी अगली फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' का तबियत से डरा देने वाला टीजर रिलीज किया है। अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर के निर्देशन में बनी चार कहानियों के इस संकलन में शोभिता धूलिपाला, जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
टीजर में जान्हवी काफी दिलचस्प लग रही हैं। इस भूतिया कहानी में जान्हवी ने अनुभवी अभिनेत्री सुरेखा सिकरी के साथ स्क्रीन साझा की है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी कहती हैं, 'मेरा किरदार तो एक मरीज का है, जिसकी देखभाल नर्स बनी जान्हवी अपने ही अपार्टमेंट में कर रही हैं। जान्हवी बहुत ही प्रभावी अदाकारा हैं। मुझे उनके संवाद बोलने का तरीका बहुत पसंद आया। उन्हें यह हुनर अपनी मां से मिला है। एक दिन वह बहुत बड़ी अभिनेत्री बनेंगी।'
घोस्ट स्टोरीज में वही चारों निर्देशक एक बार फिर साथ आए हैं जो इससे पहले नेटफ्लिक्स के लिए लस्ट स्टोरीज बना चुके हैं। लस्ट स्टोरीज से ही कियारा आडवाणी का करियर चमका है। इस संकलन में भूमि पेडनेकर के अभिनय की भी काफी तारीफ हो चुकी है। नेटफ्लिक्स के लिए भारत में साल 2019 काफी खराब रहा है। इस ओटीटी पर रिलीज हुए सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया, इसके अलावा इमरान हाशमी की शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड भी फ्लॉप रही। हुमा कुरैशी की सीरीज लैला को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।