{"_id":"600fc8a49bc93972cd162b69","slug":"new-daily-soap-kyon-utthe-dil-chhod-aaye-coming-up-with-three-love-stories-of-earlier-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस से पहले आईं देश के बंटवारे के वक्त की कहानियां, इन युवतियों ने रच डाली एक नई प्रेम कथा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गणतंत्र दिवस से पहले आईं देश के बंटवारे के वक्त की कहानियां, इन युवतियों ने रच डाली एक नई प्रेम कथा
Tue, 26 Jan 2021 01:39 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आजादी के पहले की प्रेम कहानियों पर बना एक धारावाहिक सोमवार से छोटे परदे पर शुरू हो रहा है, जिसका शीर्षक होगा 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?'। यह कहानी तीन लड़कियों अमृत, राधा और वष्मा की है जिनकी जिंदगियां बिल्कुल अलग-अलग हैं। और, इन्हें अपने प्रेमी भी कुछ वैसे ही मिलते हैं। इन तीन लड़कियों का किरदार निभाने के लिए चुना गया है अभिनेत्री ग्रेसी गोस्वामी, प्रणाली राठौर और आंचल साहू को।
'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?'
- फोटो : अमर उजाला
टीवी के धारावाहिकों में अक्सर देखा जाता है कि कोई भी कहानी किसी एक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन, 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?' धारावाहिक की कहानी तीनों लड़कियों में बराबर बांटी गई है। इसके निर्माताओं का कहना है कि उनके इस धारावाहिक में कोई भी एक मुख्य कलाकार नहीं है। कहानियों में पहले देखा जाता था कि वह घर के कई सदस्यों की कहानी होती थी।
बृज
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन, धीरे-धीरे लोगों ने कहानियों में मुख्य किरदारों को कम करना शुरू किया। आजकल हम देखते हैं कि हर कहानी किसी एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। धारावाहिक 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?' की कहानी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान लिखनी शुरू की गई। अभिनेत्री आंचल साहू धारावाहिक 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?' में वष्मा का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वष्मा
- फोटो : अमर उजाला
इस शो के बारे में आंचल बताती हैं कि इसमें सबसे अलग चीज है तो वह युग जिसकी यह कहानी है। आंचल ने कहा, 'होने को तो इसमें सब प्रेम कहानियां हैं, लेकिन हर एक प्रेम कहानी अलग है। प्यार करने वाले भी अलग हैं और उनके मकसद भी। एक प्रेम कहानी सिर्फ प्रेम करती है जबकि दूसरी थोड़ी जुनूनी है।
विज्ञापन
रणधीर
- फोटो : अमर उजाला
एक जोड़ी को दोस्ती पर ही ज्यादा भरोसा है। और इनमें सबसे अलग वह समय है जिसमें ये प्रेम कहानियां चल रही हैं।' धारावाहिक 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?' में ग्रेसी गोस्वामी निभा रही हैं अमृत साहनी का किरदार। अपने किरदार की तैयारियों के बारे में ग्रेसी बताती हैं कि उन्होंने सबसे ज्यादा काम अपनी हिंदी को ठीक करने में किया।