बॉलीवुड में हर फेस्टिवल को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। हाल ही में कई सेलेब्स के यहां दिवाली पार्टी रखी गई, जिसमें सिने जगत के जाने-माने लोग शामिल हुए। दिवाली का त्योहार हो चुका है लेकिन अब भी सेलेब्स पर इसका खुमार नजर आ रहा है और लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। फिल्ममेकर अमृतपाल बिंद्रा के घर में भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें न सिर्फ सितारों ने शिरकत की बल्कि स्टार किड्स ने भी जमकर मस्ती की। जिसकी नई तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर से लेकर न्यासा देवगन और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान और करण जौहर आदि को देखा जा सकता है।
Diwali Bash: अमृतपाल बिंद्रा के दिवाली बैश की नई तस्वीरें आईं सामने, आर्यन खान समेत कई स्टार किड्स आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें ओरहान अवात्रामणि द्वारा शेयर की गई हैं जो ज्यादातर स्टार किड्स के साथ अक्सर नजर आते रहते हैं। इस तस्वीर में आर्यन खान, काजोल के बेटी न्यासा देवगन साथ में पोज करते नजर आ रहे हैं।
Box Office Report: डूबी राम सेतु की नैया, थैंक गॉड के कलेक्शन में आई 25 फीसदी की गिरावट, कांतारा ने चटाई धूल
ओरहान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, को भी देखा जा सकता है। सभी अपने चेहरे पर बड़ी सी स्माइल के साथ पोज करते दिखाई दे रहे हैं। जहां सारा अली खान बेज-लाल लहंगे में नजर आईं तो वहीं जान्हवी सिल्वर कलर की साड़ी में थीं। अनन्या पांडे ने इस मौके के लिए लाल रंग की आउटफिट चुन था तो वही न्यासा देवगन लाइट ब्लू कलर के लहंगे में दिखाई दीं।
Thursday Throwback: डिंपल के साथ बोल्ड सीन की शूटिंग के वक्त आपा खो बैठे थे विनोद खन्ना, मांगनी पड़ी थी माफी!
दिवाली पार्टी के लिए सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम खान ने लाइट ब्लू कलर का कुर्ता चुना, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। वहीं निर्माता निर्देशक करण जौहर इस बार क्रीम कलर के कुर्ते में नजर आए।
Pooja Batra: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक दम दिखा चुकी हैं पूजा, बच्चे की डिमांड बनी थी पहली शादी टूटने की वजह!