{"_id":"654b0eb9fa501768ed0c6ddd","slug":"new-mom-swara-bhasker-is-having-major-fomo-this-diwali-season-veere-di-wedding-fame-share-reel-2023-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Swara Bhasker: दिवाली पार्टी में शामिल होने को लेकर लालायित हैं स्वरा भास्कर, इस कारण नहीं हो पाईं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Swara Bhasker: दिवाली पार्टी में शामिल होने को लेकर लालायित हैं स्वरा भास्कर, इस कारण नहीं हो पाईं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:00 AM IST
सार
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील साझा की है। अभिनेत्री ने अपने पहले के शानदार दिवाली लुक को याद किया है। वीडियो में स्वरा बेड पर लेटी हुई हैं और अपनी बेटी राबिया को उन्होंने अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देशभर में 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में इन दिनों बॉलीवुड हस्तियां दिवाली पार्टियों में शामिल होने में व्यस्त हो गई हैं। वहीं इन किसी पार्टियों में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल नहीं हो पा रही हैं। पार्टी में शामिल होने के लिए स्वरा भी बेताब हो रही हैं। दरअसल, स्वरा भास्कर कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने सितंबर में अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया था। इसके चलते वह घर पर अपनी बेटी के साथ अकेली हैं और किसी पार्टी में शामिल नहीं हो पा रही हैं।
2 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील साझा की है। अभिनेत्री ने अपने पहले के शानदार दिवाली लुक को याद किया है। वीडियो में स्वरा बेड पर लेटी हुई हैं और अपनी बेटी राबिया को उन्होंने अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है। इसके दौरान वह फोन पर स्क्रॉल करते हु अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने 'फोमो' होने की बात कही है। क्योंकि इस वर्ष वह अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली रहेंगी।
अभिनेत्री के रील में लिखा हुआ है, 'प्रसवोत्तर मां को याद है, जब वह तैयार होती थी और जगह-जगह जाती थी।' स्वरा भास्कर ने जो रील साझा की है, उनमें अभिनेत्री के पहले के दिवाली लुक दिखाई दे रहे हैं। वहीं, रील में झुमका गिरा रे गाना चल रहा है। फैंस को अभिनेत्री का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।
स्वरा ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'इस दिवाली सीजन में मुझे 'फोमो' हो रहा है।' वहीं फैंस स्वरा भास्कर की इस वीडियो पर अपना खूब प्यार लूटा रहे हैं। फैंस उनके इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अगली दिवाली तक, आप दोनों एक साथ पार्टी करेंगे।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'बेबी के साथ अपनी दिवाली का आनंद लें, ये बेबी की पहली दिवाली है, यह बहुत खास है।'
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल 16 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और सोशल एक्टिविस्ट फहद अहमद से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों के बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। कपल ने 23 सितंबर 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।