फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने फैंस को दी नए साल की बधाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 01 Jan 2022 06:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 01 Jan 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
New Year 2022: Bhojpuri actress Monalisa congratulates fans for the new year shares photos on social media
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

दुनिया भर में धूमधाम से नए साल का स्वागत किया गया। बीते साल को अलविदा कहते हुए सभी से जश्न के साथ साल 2022 की शुरुआत की। आम से लेकर खास सभी ने नई उम्मीद और नए जोश के साथ नए साल के आगमन का जमकर जश्न मनाया। देश- विदेश के साथ ही मनोरंजन जगत में भी नए साल की काफी धूम देखने को मिली। इसी क्रम में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने भी अलग अंदाज में बीते साल को विदा कर नए साल का स्वागत किया। 

दरअसल, अभिनेत्री ने नए साल के पहले दिन सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को नए साल की बधाई दी। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है। फोटोज में एक्ट्रेस हरे रंग का क्रॉप टॉप और जींस पहनी नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति सफेद रंग की टीशर्ट और जींस में दिखाई दिए। इन फोटोज में दोनों ही एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। 

New Year 2022: Bhojpuri actress Monalisa congratulates fans for the new year shares photos on social media
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, नया साल मुबारक हो। यह साल नए रोमांच और सौभाग्य से भरा हो। साल 2022 की हमारी पहली तस्वीरें। अभिनेत्री की इन फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा के इस पोस्ट को अब तक कुल 19 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें लगातार कमेंट कर नए साल की बधाई दे रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

New Year 2022: Bhojpuri actress Monalisa congratulates fans for the new year shares photos on social media
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले एक्ट्रेस ने बीते साल के आखिरी दिन अपनी एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था। इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। नीले रंग के क्रॉप टॉप और शॉट्स में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरल दिख रही हैं। इस वीडियो वह अपने पति संग मशहूर गाने ऊंचा- लंबा कद पर स्टेप करती नजर आईं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022: Bhojpuri actress Monalisa congratulates fans for the new year shares photos on social media
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, साल 2021 की आखिरी रील की कुछ तरह हो। घर पर अपने प्यार के साथ खुशी से नाचते हुए। एक्ट्रेस के इस वीडियो को भी उनके फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कई फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं,तो कई इस कपल की तारीफ करते नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
New Year 2022: Bhojpuri actress Monalisa congratulates fans for the new year shares photos on social media
मोनालिसा - फोटो : Instagram

मोनालिसा ने अब तक अपने करियर में कई सुपरहिट हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें 'सुहाग','गंगा पुत्रा','घर वाली बाहर वाली','जिद्दी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने पूरे करियर में मोनालिसा ने काफी नाम हासिल किया है। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा टीवी में भी सक्रिय हैं। वह कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed