{"_id":"67601daac0fa0ad4520d679c","slug":"new-year-2025-bollywood-celebs-favourite-destination-katrina-kaif-vicky-kaushal-akshay-kumar-disha-patani-2024-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2025: कोई राजस्थान तो कोई गोवा, इन हसीन जगहों पर बॉलीवुड सितारे करते हैं न्यू ईयर सेलिब्रेट, जानें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Year 2025: कोई राजस्थान तो कोई गोवा, इन हसीन जगहों पर बॉलीवुड सितारे करते हैं न्यू ईयर सेलिब्रेट, जानें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 16 Dec 2024 06:47 PM IST
सार
Happy New Year 2025: आज के इस लेख में हम आपको आपके पसंदीदा स्टार्स के फेवरेट जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां वह न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं। आप भी इस जगहों का चुनाव कर अपने नए साल को और खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नए साल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, हर कोई न्यू ईयर को खास बनाने के लिए इसे काफी धूमधाम से मनाते हैं। कई लोग घर पर रहकर परिवार के साथ नए साल का स्वागत करते हैं। वही, कई लोग अपने पार्टनर के साथ अपनी फेवरेट जगह जाकर वेकेशन एंजॉय करते हैं। बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत करते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको आपके पसंदीदा स्टार्स के फेवरेट जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां वह न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं। आप भी इस जगहों का चुनाव कर अपने नए साल को और खास बना सकते हैं।
2 of 5
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
बी-टाउन के फेवरेट कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने हर त्योहार को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में कपल हर साल अपना न्यू ईयर धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। आपकी जिज्ञासा को ज्यादा न बढ़ाते हुए बताते हैं कि कैटरीना और विक्की अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए राजस्थान जाते हैं। पिछले साल भी कपल ने राजस्थान में ही नए साल का स्वागत किया था।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार भी हर साल परिवार के साथ ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। पिछले साल अक्षय ने परिवार के साथ मालदीव का टूर किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अभिनेता ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं।
दिशा पाटनी
छुट्टियां मनाने के लिए भारत के लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन गोवा होता है। पिछले साल अभिनेत्री दिशा पाटनी और शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने भी यही न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। दोनों को साथ में पार्टी करते हुए भी स्पॉट किया गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज काफी वायरल हुए थे। इसके साथ ही दोनों के डेटिंग की अफवाहों ने भी जोर पकड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा के लिए यह साल काफी खास रहा है। इस साल अभिनेत्री ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है। सोनाक्षी इस बार जहीर के साथ धूमधाम से न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगी। पिछले साल अभिनेत्री ने इजिप्ट में नए साल का स्वागत किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।