फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड में हुए हमले पर गुस्साए सेलेब्रिटिज, गौहर से रणविजय तक ने ऐसे किए ट्वीट

Sat, 16 Mar 2019 04:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 16 Mar 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
New Zealand Christchurch Shooting bollywood celebrities condemns this Mosque Attack
क्राइस्टचर्च मस्जिद में घायल - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में शुक्रवार को बंदूकधारियों ने दो मस्जिदों पर हमला कर 49 लोगों को मौत को घाट उतार दिया और 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद से 9 भारतीय भी लापता हैं। इस घटना ने भारत को भी हिलाकर रख दिया। 
New Zealand Christchurch Shooting bollywood celebrities condemns this Mosque Attack
gauhar khan
बॉलीवुड और छोटे पर्दे के सितारों ने न्यूजीलैंड के इस नरसंहार की जमकर निंदा की है। कई कलाकारों ने ट्विटर के जरिए इस पर प्रतिक्रिया दी। बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने इस घटना पर ट्वीट किया- 'उसका नाम जाने बगैर उसको आतंकवादी न बोलें। वह एक क्रिमिनल है जिसने मस्जिद में नमाज अदा कर रहे मुसलमानों की हत्या की। अगर उसका नाम अली या फिर ऐसा कुछ होता है तो उसको आतंकवादी कह सकते हैं।'

 
New Zealand Christchurch Shooting bollywood celebrities condemns this Mosque Attack
जावेद जाफरी - फोटो : file photo
वहीं फिल्म 'टोटल धमाल' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों के जीतने वाले कलाकार जावेद जाफरी ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की घायलों के परिजनों से मिलते हुए की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'कल हुए आतंकी हमले में घायल परिजनों से मुलाकात करतीं न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न देखिए इंसानियत और चिंता। ये वह शरणार्थी हैं जिन्होंने हमारी तरह न्यूजीलैंड को चुना।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand Christchurch Shooting bollywood celebrities condemns this Mosque Attack
Rannvijay Singh - फोटो : social media
जावेद जाफरी और गौहर खान के अलावा 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' के होस्ट और एक्टर रणविजय सिंह ने भी इस आतंकी घटना की निंदा की और सोशल मीडिया पर लिखा- 'न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर के मस्जिद में हुए आतंकी हमले में मारे गए 49 लोगों के बारे में जानकार काफी दुख हुआ। घायलों- मृतकों के परिवार और दोस्तों के लिए संवेदना।'

 
विज्ञापन
New Zealand Christchurch Shooting bollywood celebrities condemns this Mosque Attack
christchurch mosque shooting - फोटो : PTI
आपको बता दें न्यूजीलैंड की इस वारदात को अंजाम देने वाले एक हमलावर की पहचान ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के रूप में हुई है, जो अति दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रभावित है। इस हमले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बाल-बाल बच गए जो जुमे की नमाज के लिए क्राइस्टचर्च की मस्जिद पहुंचे हुए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed