बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
दबंग 3 और गुड न्यूज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, ऑस्ट्रेलिया अग्निकांड पर सेलेब्स रिएक्शन, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुली नं. वन के गाने का बनेगा रीमेक वर्जन
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और वरुण धवन की आगामी फिल्म 'कुली नं. वन' में गाना 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' पर ठुमका लगाते नजर आने वाले हैं। ये गाना 90 के दशक का फेमस गाना है जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर नजर आए थे। अब वरुण और सारा को भी इस गाने में देखना दिलचस्प होगा। देखते हैं कि वरुण और सारा 90 के दशक के इस हिट सॉन्ग के साथ न्याय कर पाते हैं या नहीं।
A post shared by Bol Bollywood (@bol.bollywood) on
रणवीर ने ऐसे किया पत्नी को विश
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 5 जनवरी को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर जहां पूरे बॉलीवुड से दीपिका को बधाई मिली। वहीं उनके पति रणवीर सिंह ने भी दीपिका को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। रणवीर ने दीपिका के बचपन की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी मार्शमैलो'। रणवीर की इस तस्वीर पर तमाम सेलिब्रिटीज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। गौरतलब है कि दीपिका ने अपना जन्मदिन लखनऊ में एसिड अटैक पीड़िताओं के साथ मनाया था।
Happy Birthday to my Lil’ Marshmallow 👶🏻💕 @deepikapadukone
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
इंडिया-श्रीलंका के टी-20 मैच की कमेंट्री करने पहुंचे अजय-काजोल
Ab lehrao bhagwa, kar do elaan, @itsKajolD and I are coming to #CricketLIVE on @StarSportsIndia to cheer for #TeamIndia ahead of their first T20I of 2020!
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल इंडिया-श्रीलंका के टी-20 मैच की कमेंट्री करते नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद अजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। अजय ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अब लहराओ भगवा, कर दो एलान। मैं और काजोल टीम इंडिया को चीयर करने आ रहे हैं, उनके साल 2020 के पहले टी-20 मैच से पहले।' तस्वीर में अजय के साथ पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण और पत्नी काजोल भी हैं। गौरतलब है कि ये दोनों यहां अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
See you at 5:30 PM today,#INDvSL #TanhajiTheUnsungWarrior #TanhajiPromotions pic.twitter.com/0xwa79fqAC
गुड न्यूज और दबंग 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
न दिनों बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' छाई हुई है। इस फिल्म ने अब तक 162.10 करोड़ की कमाई की है। वहीं 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई फिल्म दबंग 3 भी अब तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। दबंग 3 ने अब तक 144.24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। गौरतलब है कि अक्षय की फिल्म सलमान की फिल्म के 1 हफ्ते बाद रिलीज हुई थी। उसके बाद भी इस फिल्म ने सलमान की दबंग की पीछे कर दिया।