फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNU छात्रों की पिटाई पर बोलीं ट्विंकल खन्ना, ट्रोलर्स ने कहा- 'पहले अपने पति अक्षय कुमार को तलाक दो'

Mon, 06 Jan 2020 02:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 06 Jan 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna comments on JNU violence Gets Troll Users says Give this lecture to Akshay kumar
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Twitter

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के बाद कई लोगों का सर्मथन छात्रों को मिल रहा है। इनमें कुछ बॉलीवुड कलाकार भी शामिल हैं। स्वरा भास्कर से लेकर अनुभव सिन्हा तक ने अपनी राय जाहिर की है। बताया जा रहा है कि नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। इस मामले में अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ने लेखक बनीं ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी राय जाहिर की।

Twinkle Khanna comments on JNU violence Gets Troll Users says Give this lecture to Akshay kumar
twinkle khanna

ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर लिखा- 'भारत, जहां गायों को छात्रों से ज्यादा सुरक्षा प्राप्त है। यह वह देश है जिसने डर में जीने से इनकार कर दिया है। आप हिंसा करके लोगों को दबा नहीं सकते...और ज्यादा विरोध होगा, प्रदर्शन ज्यादा होंगे, सड़कों पर ज्यादा लोग उतरेंगे।' ट्विंकल अपने इस ट्वीट के बाद यूजर्स के निशाने पर आई हैं।
 

Twinkle Khanna comments on JNU violence Gets Troll Users says Give this lecture to Akshay kumar
akshay twinkle
ट्विंकल के ट्वीट पर लोग अक्षय कुमार को घेर रहे हैं। एक यूजर ने ट्विंकल को टैग करते हुए लिखा- पति #ABVP के गुंडो का प्रचारक है जबकि पत्नी छात्रों की सुरक्षा के बारे में लिखती है। ये दो सिर वाले सांप वास्तविक #TukdeTukdeGang हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna comments on JNU violence Gets Troll Users says Give this lecture to Akshay kumar
Akshay kumar - फोटो : Twitter
एक अन्य ने लिखा- पहले अपने पति अक्षय को तलाक दो फिर हमें ज्ञान देना। एक यूजर ने लिखा- अपने इस पति को समझाओ जो आतंकी छात्र संगठन का प्रचार कर रहा है। ये चर्चा आपके डिनर टेबल पर होनी चाहिए।
 
 
विज्ञापन
Twinkle Khanna comments on JNU violence Gets Troll Users says Give this lecture to Akshay kumar
जीशान अयूब - फोटो : Twitter

ट्विंकल के अलावा राजकुमार राव, विशाल भारद्वाज, जीशान अयूब, जावेद जाफरी और जेनेलिया देशमुख से लेकर तमाम दूसरे कलाकारों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। वहीं भुवन बाम, कुणाल कामरा और वरुण ग्रोवर जैसे कलाकार भी इस घटना पर खुलकर सामने आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed