बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
वरुण- नोरा ने बढ़ाया तापमान, रणवीर-दीपिका की मस्ती और पीएम मोदी को अनुराग का जवाब, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण-नोरा ने बढ़ाया तापमान
Too hot to handle 🔥🔥🔥 #Garmi
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का नया गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में वरुण धवन नोरा फतेही के साथ नजर आ रहे हैं। वरुण ने इसको लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। वरुण ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'संभालना बहुत मुश्किल है। गरमी, मुझे ये गाना बहुत पसंद है। धन्यवाद नेहा कक्कड़ और बादशाह।' बता दें कि ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
I love this track thank u. @Its_Badshah and @iAmNehaKakkar @Norafatehi ❄️🔥 https://t.co/5Ljre1Q4qZ #bigone #2020sound
दीपिका करेंगी टेबल डेकॉर का काम
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने फैन्स को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि उन्होंने नया काम शुरू कर दिया है। दरअसल दीपिका ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की है। पहली तस्वीर में दीपिका और रणवीर साथ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में दीपिका ने लिखा है, 'क्रिसमस की बधाई हमारी तरफ से। क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए संपर्क करें दीपिका एंड कंपनी से।' वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने डाइनिंग टेबल दिखाई है। इसके साथ कैप्शन में दापिका ने लिखा, 'टेबल सजाने के लिए संपर्क करें दीपिका एंड कंपनी से।' इसके साथ ही दीपिका ने कंपनी में अपने परिवार के सदस्यों का नाम भी जोड़ा है। जिसमें रणवीर सिंह भी शामिल हैं।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
सलमान ने लगाया शाहरुख के साथ काम करने की खबरों पर विराम
बॉलीवुड के दबंग खान ने शाहरुख संग काम करने की खबरों पर विराम लगा दिया है। दबंग 3 की सक्सेस पार्टी के दौरान सलमान ने कहा, 'मुझे लगता है निखिल और भंसाली फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। जिसका निर्देशन निखिल करेंगे और एक्टिंग भंसाली करेंगे।' दरअसल कुछ दिनों पहले निखिल द्विवेदी ने कहा था कि दोनों खान संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए तैयार हैं, लेकिन भंसाली स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं। निखिल ने कहा कि फिल्म की कहनी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। निखिल के इस बयान पर सलमान ने तंज कसते हुए उन्हें जवाब दिया है।
अनुराग कश्यप ने दिया पीएम नरेन्द्र मोदी को जवाब
समस्याओं को सम्पूर्णता और समग्रता में सोचना होगा - प्रधान सेवक का प्रधान मंत्री के नाम संदेश ।@narendramodi https://t.co/0SP2sZ96gd
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुराग ने हाल ही में पीएम नरेन्द्र मोदी के एक ट्वीट का जवाब दिया है। जोकि काफी वायरल हो रहा है। पीएम मोदी के ट्वीट पर अनुराग ने लिखा, 'समस्याओं को सम्पूर्णता और समग्रता में सोचना होगा - प्रधान सेवक का प्रधान मंत्री के नाम संदेश।' दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा था, 'अटल जी कहते थे, कि जीवन को टुकड़ों में नहीं देखा जा सकता, उसको समग्रता में देखना होगा। यही बात सरकार के लिए भी सत्य है, सुशासन के लिए भी सत्य है। सुशासन भी तब तक संभव नहीं है, जब तक हम समस्याओं को संपूर्णता में, समग्रता में नहीं सोचेंगे।' पीएम मोदी के इसी ट्वीट का जवाब अनुराग ने दिया।