{"_id":"5f5f438f0a70b26f0e6850ae","slug":"nick-jonas-birthday-special-lesser-known-facts-aboutpriyanka-chopra-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Nick Jonas: पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ आलीशान बंगले में रहते हैं निक जोनस, महज 28 की उम्र में बनाई दुनियाभर में पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Nick Jonas: पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ आलीशान बंगले में रहते हैं निक जोनस, महज 28 की उम्र में बनाई दुनियाभर में पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निक जोनस (Nick Jonas Birthday) 16 सितंबर को जन्मदिन मनाते हैं। 1992 में जन्में निक जोनस का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। निक का जन्म अमरीकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनस सीनियर के घर में हुआ था। साल 2006 में जब उनका पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया तो निक की उम्र महज 13 साल थी। इस बैंड को डिज़्नी चैनल पर काफी कामयाबी मिली।
2 of 5
निक जोनस
- फोटो : Twitter- @nickjonas
सात साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे निक कई सोलो सॉन्ग-एलबम ला चुके हैं। आज हम आपको निक की रॉयल्टी को लेकर खास बात बताने जा रहे हैं। ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि 28 साल के निक जोनस की कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन (177 करोड़ रुपए) है। इसके साथ ही निक कई महंगी गाड़ियों के मालिक भी हैं।
3 of 5
निक जोनस
- फोटो : Twitter- @nickjonas
इसके साथ ही बता दें कि अमरीका के सबसे महंगे लोकेशन पर निक का घर है। निक को बड़े- बड़े स्टेज शो में परफॉर्म करने पर भी मोटी रकम मिलती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज करते हैं। निक ने ज्यादातर कमाई सोलो परफॉर्मर के तौर पर की है।
2014-2016 तक उन्हें कई मैगजीन्स ने 'सेक्सिएस्ट मेन' की लिस्ट में जगह दी थी। निक जोनस अकेले ही 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें न केवल सिंगिग के लिए बल्कि अब एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। इनका अपना म्यूजिक बैंड भी है अमेरिका में रहने वाले निक के पिता भी एक संगीतकार हैं और इनकी मां टीचर रही हैं।
निक जोनस ने 2018 में प्रियंका चोपड़ा से शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और पॉप स्टार निक जोनस की पहली मुलाकात क्वांटिको के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉस एंजिल्स में स्थित आलीशान बंगले में रहते हैं। 20,000 वर्ग फुट में बने इस घर की कीमत करीब 151 करोड़ है। दोनों ने मिलकर इस घर को डेकोरेट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।