सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

निक-प्रियंका की उम्र का फासला छोड़िए, इन 10 जोड़ियों में भी काफी अंतर, मोहब्बत में सब जायज है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Sep 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Nick Jonas Birthday Special Priyanka Chopra And 10 Bollywood Marriage Couple And Their Age Gape
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की। प्रियंका, निक ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने के फैसला किया था। हैरान करने वाली बात ये है कि निक जोनस का जन्म 16 दिसंबर को हुआ था। वे पत्नी प्रियंका चोपड़ा के करीब 10 साल छोटे हैं, लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका से पहले इन स्टार्स कपल के बीच भी है उम्र का बड़ा फासला। 
Trending Videos
Nick Jonas Birthday Special Priyanka Chopra And 10 Bollywood Marriage Couple And Their Age Gape
Prakash Raj - फोटो : file photo
प्रकाश राज और पोनी
'वॉन्टेड' और 'सिंघम' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में बतौर विलेन नजर आए प्रकाश राज और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी पोनी में 12 साल का उम्र का फासला है। बता दें कि पोनी एक्टर प्रकाश की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas Birthday Special Priyanka Chopra And 10 Bollywood Marriage Couple And Their Age Gape
kabir bedi - फोटो : file photo
कबीर बेदी और परवीन
एक्टर कबीर बेदी और पत्नी परवीन के बीच का उम्र का फासला जानकर आपको हैरानी जरूर होगी। दरअसल, दोनों में 29 साल का एज गैप है। कबीर की चौथी पत्नी परवीन उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।
Nick Jonas Birthday Special Priyanka Chopra And 10 Bollywood Marriage Couple And Their Age Gape
hema malini - फोटो : file photo
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी और 'हीमैन' धर्मेंद्र की जोड़ी भला किसे पंसद नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 1970 में आई फिल्म 'शराफत' के सेट पर हुई। लेकिन दोनों के बीच फिल्म 'मैं हसीन तू जवान' के सेट पर प्यार परवान चढ़ा। इनका प्यार इतना गहरा था कि धर्मेंद्र ने बिना अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए धर्म परिवर्तन करके हेमा संग शादी रचा ली। शायद ही आपको पता हो कि इनके बीच उम्र का करीब 13 साल का अंतर है। 
 
विज्ञापन
Nick Jonas Birthday Special Priyanka Chopra And 10 Bollywood Marriage Couple And Their Age Gape
Manyata Dutt - फोटो : Social Media
संजय दत्त और मान्यता दत्त
मान्यता दत्त और संजय दत्त के बीच 20 साल का फर्क है। न उम्र सीमा हो न जन्मों का हो बंधन... ये गाना मान्यता पर बिल्कुल फिट बैठता है। मान्यता ने खुद से 20 साल बड़े संजय दत्त के साथ शादी की। इनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियो में शुमार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed