सब्सक्राइब करें

वीडियो: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘परफेक्ट लाइफ पार्टनर’, शादी पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 14 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nick Jonas calls Priyanka Chopra perfect life partner says marriage is a good decision
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपने पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस में लगभग 10 साल बड़ी हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इस बात को प्रियंका और निक ने कई मौकों पर साबित किया है। एक तरफ प्रियंका चोपड़ा अपने इंटरव्यूज में अपने पति निक जोनस की जमकर तारीफ करती नजर आती हैं। तो दूसरी तरफ निक भी अपने कॉन्सर्ट में अपनी लेडीलव प्रियंका चोपड़ा पर ढेर सारा प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

इन दिनों निक जोनस अपने भाई जो जोनस और केविन जोनस के साथ कॉन्सर्ट में बिजी हैं। अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान निक ने अपनी खूबसूरत पत्नी प्रियंका को ‘परफेक्ट लाइफ पार्टनर’ बताया है। इतना ही नहीं, निक की इस बात पर उनके भाई जो जोनस ने रिएक्शन भी दिया है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   
Trending Videos
Nick Jonas calls Priyanka Chopra perfect life partner says marriage is a good decision
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, निक जोनस के फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो निक के एक कॉन्सर्ट का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, निक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, शादी, मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला रहा है। शुक्रगुजार हूं कि मुझे एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिली है।
 
View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas calls Priyanka Chopra perfect life partner says marriage is a good decision
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान निक के सामने उनके भाई जो जोनस हाथ में एक ड्रिंक का गिलास लेकर खड़े हैं। निक की ये बात सुनने के बाद जो अपने हाथ का गिलास ऊपर की ओर उठाते हैं और प्रियंका के लिए कही गई बात पर अपनी हामी भरते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर निक और प्रियंका के फैंस तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस निक और प्रियंका को बेस्ट कपल बता रहे हैं।
Nick Jonas calls Priyanka Chopra perfect life partner says marriage is a good decision
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों, प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि, निक के साथ शादी करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं? प्रियंका ने कहा था, ‘निक के आने के बाद मेरी जिंदगी कई मायनों में बदल गई है। अब मैं शांत रहने लगी हूं। अब जब भी मुझे गुस्सा आता है, तब मैं चीजों को शांति और आराम से डील करती हूं। लेकिन पहले मैं लोगों का सर खा जाती थी।’

विज्ञापन
Nick Jonas calls Priyanka Chopra perfect life partner says marriage is a good decision
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, ‘निक बेहद शांत हैं। लेकिन मैं एक तीखी मिर्ची की तरह हूं। मझे लगता है कि, काम करने का तरीका मैंने निक से ही सीखा है। वह काफी टैलेंटेड और क्रिएटिव इंसान हैं। मेरे आइडियाज उनके साथ और उनके आइडियाज मेरे साथ काफी मैच करते हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed