फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने पति को दिया खास सरप्राइज, निक ने वीडियो शेयर कर कह दी ये बात

Mon, 22 Feb 2021 05:04 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 22 Feb 2021 05:04 AM IST
विज्ञापन
Priyanka chopra surprises Hubby Nick Jonas from London ahead of SNL
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) देश ही नहीं विदेश में भी खूब नाम कमा रही हैं। हॉलीवुड में एंट्री के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस की दुनियाभर में खूब फैन-फॉलोइंग है। वे और उनके पति निक जोनस भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ भी खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार निक जोनस ने एक वीडियो साझा किया है।

Priyanka chopra surprises Hubby Nick Jonas from London ahead of SNL
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा के पति निक निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि इस वीडियो के जरिये निक प्रियंका को धन्यवाद कहना चाहते हैं। एक बार फिर निक के लिए प्रियंका का यह प्यार देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं और वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Priyanka chopra surprises Hubby Nick Jonas from London ahead of SNL
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, प्रियंका ने निक के घर वापसी आने की खुशी में एक सरप्राइज प्लान किया है। निक ने इस वीडियो को शेयर कर प्रियंका को शुक्रिया अदा किया है। वीडियो के साथ निक ने अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। निक का यह अंदाज उनके फैंस को खूब रास आ रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka chopra surprises Hubby Nick Jonas from London ahead of SNL
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

निक जोनस ने कैप्शन में लिखा कि मेरी वाइफ ने आज मुझे (ऑल द वे फ्रॉम लंदन) एक खास सरप्राइज दिया है। धन्यवाद प्रियंका.. आप सबसे अच्छी हैं' इसके बाद निक ने लिखा, 'चलिए देखते हैं क्या है सरप्राइज'। वीडियो में आप देख सकते हैं की, निक एक अंधेरे कमरे में खड़े हैं और लाइट ऑन करने के लिए आगे बढ़ते हैं। वीडियो में उन्होंने दिखाया कि बहुत ही प्यार से उनका कमरा सजाया गया है। वहीं दो गुब्बारों पर लिखा था 'सैटरडे नाइट लाइव' और 'मुबारक निक'। ये दिखाने के बाद निक हंसते हुए कहते हैं, "ये बहुत अच्छा है, थैंक्यू बेब।

विज्ञापन
Priyanka chopra surprises Hubby Nick Jonas from London ahead of SNL
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि प्रियंका-निक बॉलीवुड और हॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले दो साल से दोनों साथ हैं और अपनी खुशी-खुशी अपनी लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लॉकडाउन में अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज जमकर शेयर कीं। हाल ही में प्रियंका की किताब अनफिनिश्ड रिलीज हुई थी जिसके बाद से उनके बारे में काफी चर्चा है रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed