{"_id":"5f60ca255bca841be941a901","slug":"nick-jonas-lives-in-a-luxury-house-los-angeles-with-priyanka-chopra-inside-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Nick Jonas: 150 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं प्रियंका के पति निक, देखें लग्जरी घर की UNSEEN तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Nick Jonas: 150 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं प्रियंका के पति निक, देखें लग्जरी घर की UNSEEN तस्वीरें
निक जोनस (Nick Jonas Birthday) का 16 सितंबर को जन्मदिन है। 1992 में जन्में निक जोनस का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। साल 2006 में जब उनका पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया तो निक की उम्र महज 13 साल थी। सात साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे निक कई सोलो सॉन्ग-एलबम ला चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को करीबन डेढ़ साल का वक्त बीत गया है। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। प्रियंका निक के साथ ज्यादातर लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं।
2 of 5
आलीशान बंगले की INSIDE तस्वीरें
- फोटो : Dirt.com
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसी साल एक लग्जरी घर खरीदा था। निक प्रियंका के साथ बेहद आलीशान घर में रहते हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये घर बेहद खूबसूरत है। लॉस एंजिल्स में स्थित उनका ये घर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। प्रियंका का शानदार व्यू वाला बंगलो निक ने उन्हें तोहफे में दिया है। दोनों ने मिलकर इस घर को डेकोरेट किया है।
3 of 5
आलीशान बंगले की INSIDE तस्वीरें
- फोटो : Dirt.com
उनका यह घर किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका यह घर 20,000 वर्ग फुट में है और इसमें 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। घर का डिजाइन काफी हटके है। सामने आई तस्वीरों में आप घर के अंदर का डिजाइन भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलीशान बंगले की INSIDE तस्वीरें
- फोटो : Dirt.com
इतना ही नहीं प्रियंका और निक के इस लग्जरी घर में मूवी थियेटर, बार, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, बड़ा सा स्विमिंग पूल और मिरर वॉल्स के साथ जिम है। यहां से माउंटेन व्यू भी दिखता है। प्रियंका और निक अक्सर इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आलीशान बंगले की INSIDE तस्वीरें
- फोटो : Dirt.com
20,000 वर्ग फुट में बने इस घर की कीमत करीबन 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। घर के अंदर की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। ये घर सभी सुविधाओं से लैस है। साथ ही इंटीरियर पर भी काफी फोकस किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।