{"_id":"5cfb9112bdec2207410e8720","slug":"nick-jonas-revealed-priyanka-chopra-will-leave-stardom-for-farmland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 6 महीने बाद ही निक का बड़ा खुलासा, ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ जल्द खेती करेंगी प्रियंका चोपड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 6 महीने बाद ही निक का बड़ा खुलासा, ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ जल्द खेती करेंगी प्रियंका चोपड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 08 Jun 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को 6 महीने हो चुके हैं। इन 6 महीनों में प्रियंका और निक से जुड़ी कई खबरें आईं। यहां तक कि इन दोनों की शादी पर भी सवाल खड़े हुए लेकिन सभी बातों को अफवाह साबित करते हुए यह कपल मस्त लाइफ एन्जॉय कर रहा है। इस बीच निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की फ्यूचर प्लानिंग को लेकर ऐसी बात बताई जिसे जानकर फैंस का दिल टूट सकता है।
2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
निक जोनस (Nick Jonas) ने हाल ही में इस बात का खुलासा इंटरव्यू के दौरान किया। निक ने कहा- 'अभी भी फार्मलाइफ के प्रति आकर्षक हूं। इस तरह की लाइफ के लिए स्टारडम को भी छोड़ सकते हैं। प्रियंका से शादी के बाद भी फार्मलैंड का विचार नहीं छोड़ा है। शादी के बाद मैंने जब इस विषय पर प्रियंका से बात की तब उनको भी यह आइडिया पसंद आया।'
3 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : file photo
प्रियंका के बारे में बात करते हुए निक ने कहा- 'फार्मलैंड की तरफ बढ़ने के बाद ना केवल मेरी बल्कि प्रियंका चोपड़ा की लाइफ में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। प्रियंका के लिए यह आसान नहीं होगा। ऐसा करने के बाद उनके जीवन में कई बदलाव आएंगे। प्रियंका एक सफल स्टार हैं लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि जीवनसाथी के तौर पर मुझे प्रियंका चोपड़ा मिलीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka wedding pictures
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति से शादी की थी। इन दोनों की शादी इस वजह से भी चर्चा में रही क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा है। प्रियंका निक से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। यहां तक कि प्रियंका को कई बार ट्रोल भी किया गया। हाल ही में प्रियंका ने उम्र के फासले को लेकर पहली बार बयान दिया।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने कहा- 'लोग हमारे रिश्ते को बहुत गलत मानते हैं। मुझे यह वास्तव में आश्चर्यजनक लगता है जब आप बिल्कुल बदल जाते हैं।' प्रियंका ने लड़कों की ज्यादा उम्र का जिक्र करते हुए कहा, 'जब लड़का बड़ा होता है, कोई भी परवाह नहीं करता है और सभी लोग उसे पसंद करने लगते हैं। उम्र मेरे लिए एक नंबर की तरह है, मेरे लिए सबसे ज्यादा अहम है कि दो लोग एक-दूसरे को बहुत ज्यादा प्यार करते हों और दोनों अपनी खुशी से शादी करें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।