{"_id":"5c56f665bdec2273651491cb","slug":"nihar-pandya-with-girlfriend-neeti-mohan-in-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे शुरू हुई थी दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की दूसरी लव स्टोरी, नीति को यहां और ऐसे किया था प्रपोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसे शुरू हुई थी दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की दूसरी लव स्टोरी, नीति को यहां और ऐसे किया था प्रपोज
फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' में एक अहम रोल में नजर आए एक्टर निहार पांड्या इस महीने की 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) को सिंगर नीति मोहन से शादी करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में दोनों कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुचे थे। बता दें कि यहां निहार ने एक बार फिर नीति को प्रपोज किया था। ऐसे में कपिल शर्मा ने भी इस जोड़े को लेकर कई खुलासे शो में करवाए। जिसमें सबसे पहला सवाल यही था कि उनके प्यार की शुरुआत कैसे हुई..
2 of 5
tv show
जब कपिल ने निहार से उनकी लवस्टोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह नीति को बहुत पहले से ही जानते थे। उस दौरान नीति आसमा बैंड की मेंबर हुआ करती थी। बता दें कि उस बैंड में निहार की एक दोस्त भी थी। ऐसे में निहार ने अपनी दोस्त के जरिए नीति से बात करने की कई बार कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पाई। वहीं, निहार की नीति से पहली मुलाकात उसी दोस्त की शादी में गोवा में हुई।
3 of 5
tv show
कपिल ने निहार से आगे सवाल किया कि उन्होंने नीति को कैसे और कब प्रपोज किया। इस निहार ने बताया कि एक दिन वह नीति के साथ अपने फार्महाउस पर गए थे और वहीं एक पेड़ के नीचे बैठे और मौके की नजाकत को देखते हुए नीति के सामने प्यार का प्रस्ताव रख डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tv show
इतना ही नहीं निहार ने उस दौरान हुआ वो पूरा वाकया कपिल को बताया। निहार ने बताया कि प्रपोज करते वक्त वह घुटनों पर बैठे थे और नीति को प्रपोज करते हुए शादी करने की बात रखी थी। बता दें कि यही पूरा वाकया कपिल ने जब अपने शो में करवाया तो सबने उनपर फूलों की बारिश कर डाली और शो का पूरा माहौल रोमांटिक हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
nihar pandya
खबर है कि निहार इस वेलेंटाइन डे पर नीति से शादी रचाने जा रहे हैं। बता दें कि निहार का बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से संघर्ष के दिनों में अफेयर रहा था। वहीं, दीपिका ने तो अपना मुकाम हासिल कर लिया लेकिन निहार उनसे बहुत पीछे रह गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।