साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला लंबे समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य जोनालगद्दा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस साल इन दोनों ने अगस्त में एक-दूसरे से सगाई की थी। जिसमें कई हस्तियां शामिल हुई थीं। निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोनालगद्दा की सगाई के बाद उनकी शादी को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
इस तारीख को चैतन्य के साथ सात फेरे लेंगी निहारिका कोनिडेला, लीक हुआ अभिनेत्री की शादी का कार्ड
अब निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोनालगद्दा के चाहने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, इन दोनों की शादी की तारीख का खुलासा हो गया है। अभिनेत्री ने खुद अपने शादी के बारे में बताया है। निहारिका कोनिडेला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है।
निहारिका कोनिडेला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर होने वाले पति चैतन्य जोनालगद्दा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। चैतन्य जोनालगद्दा के साथ इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, 'क्या हम पहले से ही उलटी गिनती शुरू कर सकते हैं? सात दिन बाकी।'
निहारिका कोनिडेला की इस पोस्ट से अंदाज लगाता जा रहा है। उनकी शादी इस महीने नौ तारीख हो होनी है। इतना ही नहीं निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोनालगद्दा की शादी का निमंत्रण कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे कार्ड के अनुसार भी इन दोनों की शादी नौ दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि निहारिका की सगाई की रस्में अगस्त में हैदराबाद के एक होटल में की गईं। कोरोना काल को देखते हुए छोटा फंक्शन रखा गया जिसमें परिवार के सदस्य ही शामिल थे। निहारिका तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री हैं।

निहारिका अभिनेता नागा बाबू की बेटी और सुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन, निहारिका के कजिन लगते हैं। वहीं बात करें चैतन्य जोनालगद्दा की तो वह पेशे से बिजनेसमैन हैं। वह गुंटूर के आईजी एम प्रभाकर राव के बेटे हैं। चैतन्य का जन्म हैदराबाद में हुआ। उन्होंने ग्रेजुएशन BITS पिलानी और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से की है।
पढ़ें: जिंदगी और मौत से लड़ रहा ये सीनियर अभिनेता, फंड जुटाने के लिए अक्षय, सलमान और विद्या से गुहार