{"_id":"65c4f2c5401383d1bf095a9b","slug":"nikhil-advani-on-john-abraham-and-sharvari-wagh-vedaa-says-he-is-thrilled-with-the-response-to-the-first-look-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vedaa: जॉन के लुक को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं निखिल आडवाणी, शरवरी के साथ काम करने का अनुभव किया साझा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vedaa: जॉन के लुक को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं निखिल आडवाणी, शरवरी के साथ काम करने का अनुभव किया साझा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:57 PM IST
सार
जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' का मेकर्स ने बीते दिन पहला पोस्टर रिलीज किया। इस पोस्टर में जॉन अब्राहम बेहद ही दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
वेदा पोस्टर और निखिल आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जॉन अब्राहम अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म अभिनेता के साथ शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। फैंस को जॉन की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में बीते दिन मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की खुलासा किया है। 'वेदा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में जॉन का पहला लुक सामने आया, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। निर्देशक निखिल आडवाणी ने हाल ही में इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
वेदा पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक निखिल आडवाणी ने हाल रही में एक बातचीत में कहा, 'फिल्म के फर्स्ट लुक को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से मैं बहुत खुश हूं।' इसके बाद ही निर्देशक ने बताया कि उन्हें और उनके लेखक असीम अरोड़ा को दो घटनाओं पर आधारित स्क्रिप्ट लिखने में कितना समय लगा था। उन्होंने कहा, 'दो भयानक घटनाओं पर आधारित एक स्क्रिप्ट पर काम करने में मुझे और असीम अरोड़ा को छह साल लग गए थे। यह एक ऐसी स्क्रिप्ट है, जिसका वही प्रभाव होगा जो जॉन अब्राहम के साथ मेरे पिछले सहयोग फिल्म 'बाटला हाउस' पर था।'
निखिल आडवाणी ने आगे कहा, 'ऐसे भी दिन थे, जब हमने शूटिंग शुरू की तो शरवरी को वास्तव में खुद को टूटने से बचाना पड़ा। एक युवा लड़की के रूप में उन्हें ऐसी जगहों पर पहुंचाना पड़ा था, जो बहुत ही असुविधाजनक थीं।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शरवरी वाघ कुछ दिनों में रोने लगती थीं। 'वेदा' के बारे में बात करते हुए निखिल ने कहा, 'वेदा एक लड़की और उनके सनकी गुरु की कहानी है, जो हमारे देश में सत्ता की सर्वोच्च आवाजों से न्याय मांग रहे हैं। हालांकि यह उन सच्ची कहानियों से प्रेरित विषयों पर खरी उतरती है, जिनकी ओर मैं आकर्षित होता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेदा पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे कहा, 'एक अभिनेता के रूप में जॉन ने फिल्म में जिस स्तर का एक्शन किया है, उस स्तर का एक्शन करना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था।' निखिल आडवाणी ने कहा, 'जॉन, शरवरी और अभिषेक बनर्जी के साथ काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। हालांकि, दर्शक उसी तरह से प्रभावित हुए, जैसे हम सभी ने तब सोचा था, जब हमने पहली बार 'वेदा' की कहानी सुनी थी।'
विज्ञापन
5 of 5
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम
'वेदा' में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। जॉन अब्राहम 2019 की एक्शन थ्रिलर 'बाटला हाउस' के बाद इस फिल्म में एक बार फिर निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।