बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट और एक्ट्रेस निक्की तंबोली इन दिनों लगातार सुर्खिंयों में बनी हुई हैं। मई के शुरुआती दिनों में निक्की तंबोली ने अपने भाई जतिन को कोरोना संक्रमण के कारण खो दिया था। भाई जतिन के निधन के 3 दिन बाद निक्की तंबोली रिेएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए केपटाउन के लिए रवाना भी हो गई थीं। जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। तो वहीं एक्ट्रेस ने अपने भाई को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था, जिसे उन्होंने अब डिलीट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरा पोस्ट लिखकर साझा किया है।
निक्की तंबोली ने भाई के लिए लिखा पुराना पोस्ट किया डिलीट, अब बोलीं- मेरे लाखों शब्द तुम्हें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सोमवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भाई के लिए भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखकर साझा किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे लाखों शब्द अब तुम्हें वापस नहीं ला सकते हैं। मुझे पता है कि क्योंकि मैंने इसकी बहुत ज्यादा कोशिश की। ना ही मेरे मिलियन आंसू तुम्हें वापस ला सकते हैं। मैं ये जानती हूं कि क्योंकि मैं रोई हूं।'
इसके पहले डिलीट किए हुए पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मुझे अपने भाई की बहुत याद आती है और मैं सोने की कोशिश में लगभग हर रात उसे याद कर रोती हूं। कुछ लोग जिन्हें मैं जानती हूं, उन्होंने मुझे कहा कि उनके जाने का वक्त हो गया था। और मुझे खुशी होनी चाहिए कि वह अब इमोशनल दर्द में नहीं हैं, बीमार भी नहीं हैं। अब मुझे उसे जाने देना होगा, लेकिन मेरा मन यह स्वीकार नहीं करना चाहता है। मैं बस चाहती हूं कि किसी भी तरह से मैं अपने भाई से बात कर सकूं। लेकिन मेरी बात कोई नहीं समझता है। हम भाई-बहन एक-दूसरे के बहुत करीब थे। अब जब मैं अपनी आगे की जिंदगी को देखती हूं तो लगता है कि अब वह मेरे साथ कभी नहीं होगा।' इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया था।
बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस निक्की तंबोली रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए केपटाउन जाने पर काफी ट्रोल हुई थीं। जिस पर एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे डाला था। निक्की तंबोली ने लिखा था, 'कुछ बेवकूफ लोग मेरी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं कि 'मेरे भाई के निधन के अभी कुछ ही दिन हुए हैं, और आपको शर्म नहीं आ रही हैं कि आप एन्जॉय कर रही हैं।' लेकिन मैं इन बेवकूफों को बताना चाहती हूं कि मेरी भी जिंदगी है, मुझे भी खुश रहने का हक है। अगर अपने लिए नहीं तो अपने भाई के लिए ही सही क्यों मेरे भाई को पसंद था कि मैं खुश रहूं। ये लोग जिनके पास कोई काम नहीं सिर्फ कमेंट कर निगेटिविटी फैलाते रहे हैं। मैं आप सभी लोगों से गुजारिश करती हूं कि आप अपने सपनों को पूरा करने में लग जाएं। इससे आपके माता-पिता और आपके करीबी खुश होंगे।'
निक्की तंबोली ने पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि उनके भाई जतिन चाहते थे कि वो इस शो का हिस्सा बनें और वो वहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि, 'मुझे याद है, जब मैं अपने भाई से हॉस्पिटल में एडमिट करने से पहले बात कर रही थी। मैंने उसे खतरों के खिलाड़ी के बारे में बताया था। वह इसे लेकर बहुत उत्साहित था। मैंने खतरों के खिलाड़ी का चुनाव इसलिए किया था क्योंकि यह शो मुझे बहुत पसंद है। मैं अपने काम के प्रति निष्ठावान हूं। इसने मुझे बहुत कुछ दिया है।'