फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PNB फ्रॉड: हॉलीवुड की कई एक्ट्रेस से जुड़ा नीरव मोदी का नाम, 'टाइटैनिक' की हीरोइन भी हैं फैन

Fri, 16 Feb 2018 03:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
nirav modi pnb scam 11400 crore celebrity connection

दुनिया भर की सेलिब्रिटीज में मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर नीरव मोदी ने जब 2015 में न्यूयार्क में अपना शोरूम खोला था तो उसके उद्घाटन में ब्रिटिश अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर नाओमी वाट्स भी पहुंची थीं। उसके ग्राहकों में हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट (फिल्म टाइटैनिक) भी शामिल हैं। 

nirav modi pnb scam 11400 crore celebrity connection
Kate Winslet
वर्ष 2016 के ऑस्कर फिल्म समारोह में विंसलेट ने नीरव के डिजाइन किए गए ब्रेसलेट, इयरिंग्स और रिंग पहना था। अपने जीवन के शुरुआती 18 साल बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बिताने के बाद नीरव 19 साल की उम्र में हीरे-जवाहरात के कारोबार की बारीकियां सीखने के लिए अपने मामा मेहुल चोकसी के पास भारत पहुंचा। गीतांजलि जेम्स के मालिक चोकसी के साथ रहकर अगले 10 साल तक उसने कड़ी ट्रेनिंग ली और 1999 में फायरस्टोन के नाम से अपना ब्रांड स्थापित किया। बाद में इसका नाम बदलकर फायरस्टर कर दिया गया।

 
nirav modi pnb scam 11400 crore celebrity connection
Nirav Modi

एक के बाद एक अधिग्रहण
वर्ष 2005 में उसने अमेरिका की ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फ्रेडरिक गोल्डमैन का होलसेल कारोबार खरीद लिया। दो साल बाद 2007 में उसने अमेरिकी सेना को ज्वैलरी के सबसे बड़े सप्लायर सैंडबर्ग एंड सिकोरस्की का अधिग्रहण कर लिया। अमेरिका के सभी सैन्य अड्डों पर इस कंपनी के शोरूम हैं। इस बीच, उसने रूस की डायमंड माइनिंग कपनी अलरोसा के साथ हीरो की सप्लाई के लिए एक समझौता किया। इससे उसकी स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने लगी और उसने 2010 में अपने नाम से ब्रांड लॉन्च कर दिया, जिसे अपार सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
nirav modi pnb scam 11400 crore celebrity connection
Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या ने भी की मॉडलिंग
उसके ब्रांड के लिए ऐश्वर्या राय, लीसा हेडन जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां और नाओमी वाट्स जैसी ब्रिटिश अभिनेत्री मॉडलिंग कर चुके हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा उसके द्वारा डिजाइन की गई ज्वैलरी की ब्रांड अंबेसडर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed