फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्वारंटीन में भी आम्रपाली दुबे को आया कोरोना संक्रमित निरहुआ पर प्यार, कमेंट कर लिख दी ये बात

Wed, 14 Apr 2021 06:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 14 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Nirhua tested corona positive amrapali dubey share photo with him in quarantine
आम्रपाली दुबे और निरहुआ - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले साल से देश में शुरु हुआ कोरोना का कहर अभी भी जारी है। देश में इस वक्त कोरोना की स्थिति काफी खराब है और कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं वहीं भोजपुरी सिनेमा से भी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में मशहूर अभिनेता निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Nirhua tested corona positive amrapali dubey share photo with him in quarantine
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि निरहुआ इन दिनों यूपी के बांदा में अपनी आने वाली फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' की शूटिंग में व्यस्त थे। उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही थी लेकिन उनके पीआरओ रंजन सिन्हा ने कल तक इस बात का खंडन किया था। रंजन सिंह का कहना था कि निरहुआ ने पिछले दिनों अपना कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Nirhua tested corona positive amrapali dubey share photo with him in quarantine
निरहुआ - फोटो : instagram/dineshlalyadav

वहीं 14 अप्रैल को खुद निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि कर दी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं भी पॉजिटिव हो गया'। अब निरहुआ के इस खबर की पुष्टि करते ही फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है। सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirhua tested corona positive amrapali dubey share photo with him in quarantine
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/dineshlalyadav

सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि अभिनेता की पसंदीदा हीरोइन और भोजपुरी जगत से उनकी दोस्त आम्रपाली दुबे ने भी निरहुआ को लेकर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने निरहुआ के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जल्द ठीक हो जाओ मेरे फाइटर'।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

विज्ञापन
Nirhua tested corona positive amrapali dubey share photo with him in quarantine
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/aamrapali1101

गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे खुद कोरोना संक्रमित हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद को क्वारंटीन किया हुआ है। आम्रपाली के कोरोना पॉजिटिव होने की बात पता चलने पर निरहुआ ने शुभ संदेश लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'भगवान आपको और परिवार को जल्द स्वस्थ करे'। बता दें कि मनोरंजन जगत पर कोरोना का बुरा असर पड़ रहा है। महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए सभी गैर जरुरी सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है और फिल्म और टीवी की शूटिंग भी रोक दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed