सब्सक्राइब करें

अब तक सोशल मीडिया पर उड़ चुकी है इन सितारों की मौत की अफवाह, अमिताभ बच्चन से लता मंगेशकर तक लिस्ट में शुमार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 18 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nishikant Kamat Amitabh Bachchan Dilip Kumar Lata Mangeshkar Shakti Kapoor Mumtaz Kader Khan and Farida   Jalal has victim of fake death news
अमिताभ बच्चन,फरीदा जलाल, शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को भारतीय सिनेमा ने अपना एक और सितारा खो दिया। बॉलीवुड के अभिनेता, निर्माता व निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया। वह लिवर सिरोसिस से ग्रस्त थे, लेकिन उनकी मौत से कुछ घंटे पहले की सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ने लगी कि उनका निधन हो गया है। जिसके बाद निशिकांत कामत जिस अस्पताल में भर्ती थे, उसने अफवाह की सच्चाई बताई। दरअसल ऐसा पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्मी सितारे की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर फैली है। बहुत बार सितारों की मौत की अफवाह उड़ चुकी है। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मौत की कभी न कभी अफवाह उड़ी...

Nishikant Kamat Amitabh Bachchan Dilip Kumar Lata Mangeshkar Shakti Kapoor Mumtaz Kader Khan and Farida   Jalal has victim of fake death news
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन
मेगास्टार अमिताभ बच्चन की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर कई बार उड़ चुकी है। एक बार यह अफवाह उड़ा दी गई थी कि अमेरिका में एक कार दुर्घटना में अमिताभ बच्चन की मौत हो गई है। हालांकि बिग बी ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी लेकिन उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।

Nishikant Kamat Amitabh Bachchan Dilip Kumar Lata Mangeshkar Shakti Kapoor Mumtaz Kader Khan and Farida   Jalal has victim of fake death news
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala

दिलीप कुमार
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार 97 साल के हैं। वह जब अस्पताल में अपने इलाज के लिए जाते हैं तो अक्सर उनकी मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। दिलीप कुमार कई बार सांस की तकलीफ, निमोनिया के की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nishikant Kamat Amitabh Bachchan Dilip Kumar Lata Mangeshkar Shakti Kapoor Mumtaz Kader Khan and Farida   Jalal has victim of fake death news
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। स्वास्थ्य परेशानी के चलते वह एक बार अस्पताल में भर्ती थीं, उस दौरान उनकी मौत की अफवाह सुनने को मिली थी। जिसके बाद उन्होंने खुद सामने आकर अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी। इसके अलावा बीते साल भी जब वह अस्पताल में भर्ती थीं, तब भी सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाह सुनने को मिली थी। 

विज्ञापन
Nishikant Kamat Amitabh Bachchan Dilip Kumar Lata Mangeshkar Shakti Kapoor Mumtaz Kader Khan and Farida   Jalal has victim of fake death news
शक्ति कपूर - फोटो : Social Media

शक्ति कपूर
पांच साल पहले दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की मौत की अफवाह आग की तरह फैल गई थी। साल 2015 में व्हाट्सएप पर इस तरह की अफवाह वायरल हुई कि शक्ति कपूर की खंडाला जाते वक्त एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद शक्ति कपूर ने खुद इस खबर की सच्चाई बताई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed