सब्सक्राइब करें

बढ़ती जा रही हैं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें, इस निर्देशक ने अपनी फिल्म से हटाया नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 18 Aug 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Director Lom Harsh reveals he dropped the idea of casting Rhea Chakraborty in a film after late actor controversy
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं। रिया और उनके परिवार के खिलाफ दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना में मामला दर्ज करवाया था। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में संदेह के घेरे में आने के बाद रिया चक्रवर्ती का आना वाला समय परेशानियों से भरा लग रहा है। इस बीच अब खबर सामने आई है कि निर्माता- निर्देशक लोम हर्ष ने उन्हें अपनी फिल्म से हटा दिया है। 

Sushant Singh Rajput death case Director Lom Harsh reveals he dropped the idea of casting Rhea Chakraborty in a film after late actor controversy
लोम हर्ष - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोम हर्ष अपनी फिल्म के लिए रिया चक्रवर्ती को लेने वाले थे, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका नाम आने पर अब उन्होंने अपना इरादा बदल दिया है। लोम हर्ष ने बताया है कि वह अपनी फिल्म के लिए लॉकडाउन के पहले से कास्टिंग कर रहे हैं, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिलहाल सभी काम रुक गए, लेकिन रिया चक्रवर्ती निर्माताओं की पसंद थी। 

Sushant Singh Rajput death case Director Lom Harsh reveals he dropped the idea of casting Rhea Chakraborty in a film after late actor controversy
लोम हर्ष - फोटो : सोशल मीडिया

लोम हर्ष ने कहा, 'हमने फिल्म में देरी की और अब जो भी हो रहा है सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े विवाद में रिया चक्रवर्ती की अहम भूमिका नजर आ रही है। इसलिए हमने फैसला किया है कि हम उन्हें अपनी फिल्म के लिए कास्ट नहीं करेंगे। साथ ही लोम हर्ष ने कहा कि रिया चक्रवर्ती बहुत सी चीजें जानती है क्योंकि वह सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी, इसलिए उन्हें आगे आकर बोलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Director Lom Harsh reveals he dropped the idea of casting Rhea Chakraborty in a film after late actor controversy
लोम हर्ष - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े करते हुए लोम हर्ष ने कहा, 'जब रिया बहुत चिल्ला-चिल्लाकर सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं। अब जब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है तो वह कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। वह छिप क्यों रही हैं? वह बहुत सारी बातें जानती हैं, इस मामले में कोई शक नहीं है। उनका करियर खत्म हो चुका है। अब अगर उन्हें लगता है कि अगर वह कुछ लोगों का नाम नहीं लेंगी तो बच जाएंगी तो वह गलत हैं, दर्शक अब उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Director Lom Harsh reveals he dropped the idea of casting Rhea Chakraborty in a film after late actor controversy
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था। इसके बाद उनके पिता ने पिछले महीने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पटना में मामला दर्ज करवाया था। वहीं रिया चक्रवर्ती ने पटना में अपने खिलाफ दर्ज हुए मामले और सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दो याचिका दायर की हुई हैं। जिसपर कोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुना सकता है। 

पढ़ें: कोकिलाबेन अस्पताल के लिए फिर रवाना हुए संजय दत्त, कैंसर से जूझ रहे अभिनेता ने फैंस से की ये अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed