फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोकिलाबेन अस्पताल के लिए फिर रवाना हुए संजय दत्त, कैंसर से जूझ रहे अभिनेता ने फैंस से की ये अपील

Tue, 18 Aug 2020 09:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 18 Aug 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt leaving for the Kokilaben Hospital with wife Maanayata Dutt
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें चौथे स्तर का फेफड़ों का कैंसर हैं। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस बीच मंगलवार रात को संजय दत्त अपने इलाज के लिए मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने फैंस से प्रार्थना करने की अपील की है। 
Sanjay Dutt leaving for the Kokilaben Hospital with wife Maanayata Dutt
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई

संजय दत्त अपने घर के बार स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'मेरे लिए प्रार्थना करो।' इस दौरान उनकी पत्नी मान्यता दत्त साथ में नजर आईं। वहीं इससे पहले रविवार को संजय दत्त को लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वह अस्पताल में कुछ जरूरी जांच के कारण से भर्ती हुए थे। हालांकि टेस्ट पूरे होने के बाद उन्हें तुरंत छुट्टी मिल गई। इस दौरान संजय की बहन प्रिया दत्त उनके साथ दिखाई दीं।
 

Sanjay Dutt leaving for the Kokilaben Hospital with wife Maanayata Dutt
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त के कैंसर के बारे में आठ अगस्त को पता चला, जब वह सांस लेने में परेशानी होने की वजह से वह लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए। तब उन्हें अस्पताल में दो दिन के लिए भर्ती करावाया गया और तीसरे दिन अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई। जब सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की दुआएं मांगी जाने लगीं तो संजय ने तुरंत काम से एक ब्रेक लेने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt leaving for the Kokilaben Hospital with wife Maanayata Dutt
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी खबर है कि संजय दत्त अपने इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं लेकिन मुंबई बम धमाकों में उनका नाम शामिल होने के कारण उन्हें अमेरिका का वीजा मिलने में परेशानी आ रही है। हालांकि फिर भी उनकी कोशिश जारी है। इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले वह मुंबई के जाने-माने अस्पतालों लीलावती और कोकिलाबेन में अपने कुछ जांच करवा लेना चाहते हैं।

विज्ञापन
Sanjay Dutt leaving for the Kokilaben Hospital with wife Maanayata Dutt
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इसी सिलसिले में वह कोकिलाबेन अस्पताल के लिए रवाना हुए हैं। बीते शनिवार को संजय दत्त और उनकी बहन प्रिया को कोकिलाबेन अस्पताल जाते हुए देखा गया। अस्पताल में मौजूद सूत्र बताते हैं कि संजय को एडवांस स्टेज का कैंसर है इसलिए उनकी कुछ जांच कोकिलाबेन अस्पताल में भी की गई है। जबकि, कुछ जांच लीलावती अस्पताल में भी हुई है।

पढ़ें: परेशान पिता ने बेटियों की फीस के लिए सोनू सूद से लगाई गुहार, अभिनेता ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed