अंबानी परिवार के हर सदस्य पर सभी की निगाहें होती हैं। कोई फंक्शन हो या इवेंट, जहां कहीं भी परिवार के सदस्य जाते हैं कैमरे उनकी ओर मुड़ जाते हैं। हालांकि अंबानी खानदान दो हिस्सों में बंट चुका है एक मुकेश अंबानी का परिवार दूसरा अनिल अंबानी का परिवार, लेकिन हर खास मौके पर सभी साथ जुटते हैं। परिवार की बड़ी बहू नीता अंबानी जहां हमेशा सुर्खियों में रहती हैं वहीं अभिनेत्री रह चुकीं टीना अंबानी सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आती हैं। सभी जानना चाहते होंगे कि देश के सबसे अमीर खानदान की बहू नीता अंबानी का अपनी देवरानी टीना अंबानी से कैसे रिश्ते हैं। तो चलिए तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं उनकी बॉन्डिंग कैसी है।
हर खास मौके पर साथ नजर आती हैं नीता अंबानी और टीना अंबानी, जानें कैसी है देवरानी-जेठानी की बॉन्डिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई भी तीज त्योहार हो नीता अंबानी पार्टी का आयोजन करती हैं। इस दौरान बॉलीवुड सितारों से लेकर अन्य क्षेत्र की बड़ी हस्तियां जुटती हैं। टीना अंबानी भी अपनी जेठानी के घर होने वाली पार्टियों का हिस्सा होती हैं और खूब एंजॉय करती हैं।
टीना अंबानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। नीता अंबानी के जन्मदिन पर वह सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देना नहीं भूलतीं। नीता अंबानी के साथ उन्होंने यह तस्वीर साझा की थी और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं।
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में देश-विदेश से लोग पहुंचे थे। शादी में अंबानी परिवार ने सभी मेहमानों के सामने डांस किया। संगीत समारोह में स्टेज पर अपने डांस से नीता अंबानी और टीना अंबानी ने समां बांध दिया। दोनों ने साथ में बहुत खूबसूरत डांस किया था।
80 के दशक में टीना अंबानी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री थीं। अनिल अंबानी से शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। टीना अब बिजनेस में सक्रिय हैं और कुछ वेंचर्स का काम खुद देखती हैं। नीता अंबानी की बात करें तो वह रिलायंस इंडस्ट्री में पति का बखूबी साथ देती हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की मालकिन हैं।

कमेंट
कमेंट X