मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता संग शादी के बंधन में बंधे। इस रॉयल शादी में बॉलीवुड, खेल और राजनीति की दुनिया के करीब सभी बड़े सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। शादी के बाद भी अंबानी परिवार की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडया पर छाई हुई हैं।
खूबसूरती में नीता अंबानी को मात देती हैं उनकी बड़ी बहन, लाइमलाइट से दूर जीती हैं साधारण जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों नीता अंबानी की बहन ममता दलाल और उनकी मां पूर्णिमा दलाल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि ये तस्वीरें आकाश अंबानी के शादी के फंक्शन की ही हैं। ममता दलाल ने इस दौरान रेड कलर की साड़ी पहनी थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल ने क्रीम कलर की साड़ी के साथ सिंपल मेकअप कर रखा था। पूर्णिमा दलाल को देखकर साफ है कि दोनों बेटियों में खूबसूरती का जींस मां की वजह से है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
नीता अंबानी के पिता रविंद्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल हैं जबकि ममता दलाल उनकी बड़ी बहन हैं। जहां नीता अंबानी करोड़ों का बिजनेस संभालती हैं और अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, वहीं ममता दलाल सिंपल लाइफ जीती हैं। ममता दलाल, नीता अंबानी के ही स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को पढ़ाती हैं। कई बार ममता को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प वॉक करते हुए देखा गया है।
बॉलीवुड और खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों के बच्चे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में ही पढ़ते हैं। शाहरुख, ऐश्वर्या, रवीना टंडन, ऋतिक रोशन, चंकी पांडे और सचिन तेंदुलकर के बच्चों को ममता दलाल ने पढ़ाया है। एक इंटरव्यू में ममता ने बताया था कि 'दुनिया के लिए ये सेलिब्रिटीज के बच्चे हैं लेकिन मेरे लिए हमेशा ये मेरे स्टूडेंट्स ही हैं।'
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on