गणेश चतुर्थी की तैयारियां महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में धूमधाम से चल रही हैं। 2 सितंबर से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। बॉलीवुड सितारों समेत तमाम हस्तियां गणपति की मूर्ति की स्थापना करते हैं। गणेश चतुर्थी से पहले सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें पूरा परिवार गणेशोत्सव मना रहा है।
गणेश चतुर्थी पर अंबानी परिवार के घर होती है बेहद रौनक, बहू श्लोका संग खूब थिरकी थीं नीता अंबानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल गणेश चतुर्थी के मौके पर नीता अंबानी बहू श्लोका मेहता के साथ थिरकती नजर आईं। इस दौरान नीता अंबानी ने गुलाबी रंग का कुर्ता और हरे रंग का दुपट्टा ले रखा है। वहीं श्लोका मेहता ने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पहना है। सारी तस्वीरें अंबानी के घर एंटीलिया की हैं जहां हर साल गणेश पूजन भव्य तरीके से होता है। अंबानी के घर की रौनक इस दौरान किसी महल से कम नहीं होती है।
एक अन्य तस्वीर में नीता अंबानी बेटी ईशा अंबानी के साथ हैं। यह साल 2017 की तस्वीर है जिसमें गणपति विसर्जन के दौरान दोनों बैठे हुए, पीछे श्लोका मेहता भी नजर आ रही हैं।
श्लोका मेहता अंबानी परिवार के साथ हैं। वहीं मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन अंबानी भी हैं। श्लोका ने रेड कलर की ड्रेस पहनी है और कोकिला बेन अंबानी ने हरे रंग की साड़ी कैरी की।
साल 2017 के इस वीडियो में ईशा अंबानी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में ढोल नगाड़ों की आवाज सुनाई दे रही है जिसकी धुन पर लोग थिरक रहे हैं।
A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) on