फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: थिएटर से शुरू हुई थी के के मेनन और निवेदिता भट्टाचार्य की लव स्टोरी, शादी की बात छुपाने की ये थी वजह

Wed, 21 Jul 2021 11:44 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 21 Jul 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
nivedita bhattacharya and k k menon cute love story actress says in a struggle days we didn't talk about our marriage know details
निवेदिता भट्टाचार्य - फोटो : Instagram

के के मेनन को बॉलीवुड में उनके अलग अभिनय के लिए जाना जाता है। नवाजुद्दीनसिद्दीकी और इरफान खान की तरह के के मेनन ने भी फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई। के के मेनन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में आई फिल्म 'नसीम' से की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने हैदर, सिंह इस ब्लिंग और बेबी जैसी कई फिल्मों में अपने महत्वपूर्ण किरदार से दर्शकों का खूब दिल जीता। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको उनकी फिल्मों के बारे में नहीं बल्कि उनकी और टीवी अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य की क्यूट सी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।



निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन की लव स्टोरी

के के मेनन के फिल्मी करियर के बारे में तो उनके प्रशंसक काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। के के मेनन का जन्म केरला में हुआ था, लेकिन उनका लालन-पालन अंबरनाथ और पुणे में हुआ था तो वही निवेदिता भट्टाचार्य लखनऊ की रहने वाली हैं। एक मीडिया से खास बातचीत में निवेदिता भट्टाचार्य ने के के मेनन के साथ उनकी लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई और क्यों उन्होंने लंबे समय तक लोगों से अपना रिश्ता छुपाए रखा इस पर बातचीत की।

nivedita bhattacharya and k k menon cute love story actress says in a struggle days we didn't talk about our marriage know details
निवेदिता भट्टाचार्य - फोटो : Instagram

थिएटर से हुई थी प्यार की शुरुआत

तमाम सीरियल्स में काम कर चुकी निवेदिता भट्टाचार्य ने एक मीडिया से  खास बातचीत में बताया था कि उनकी और के के मेनन के प्यार की शुरुआत थिएटर से ही हुई थी। उन्होंने कहा, 'हम दोनों थिएटर में साथ काम करते थे। एक साथ काम करते हुए ही हम एक-दूसरे के करीब आए थे।

nivedita bhattacharya and k k menon cute love story actress says in a struggle days we didn't talk about our marriage know details
निवेदिता भट्टाचार्य - फोटो : Instagram

लोगों से छुपाई अपनी शादी

निवेदिता भट्टाचार्य ने बताया था कि शुरूआती दिनों में जब वो संघर्ष कर रहे थे तो उस दौरान वो काफी मुश्किलों से गुजर रहे थे। यही वजह थी कि उन्होंने लोगों से अपनी शादी छुपाई थी। उन्होंने खास बातचीत में कहा, 'हमारे लिए शुरूआती दिन बहुत ही मुश्किल थे, क्योंकि हम दोनों ने साथ में संघर्ष शुरू किया था। उस दौरान हमारा करियर बस शुरू ही हुआ था ऐसे में हम दोनों ने शादी करने के बारे में सोचा। अलग-अलग किराया देने से अच्छा हम एक साथ दें और साथ में रहें। निवेदिता ने ये भी कहा कि हमने शुरू से ही लोगों के सामने अपनी शादी के बारे में बहुत कम बात की है। सिर्फ हमारे करीबी दोस्तों को पता था कि हम शादी शुदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nivedita bhattacharya and k k menon cute love story actress says in a struggle days we didn't talk about our marriage know details
निवेदिता भट्टाचार्य - फोटो : Instagram

के के मेनन के साथ तस्वीर की साझा

कभी लोगों से अपनी शादी छुपाने वाली निवेदिता भट्टाचार्य अब अपनी शादी पर न सिर्फ खुलकर बातचीत करती हैं बल्कि वो सोशल मीडिया पर आए दिन अपने पति के के मेनन के साथ कई तस्वीरे भी साझा करती हैं। उनकी तस्वीरों को प्रशंसक बहुत ही पसंद करते हैं।

विज्ञापन
nivedita bhattacharya and k k menon cute love story actress says in a struggle days we didn't talk about our marriage know details
निवेदिता भट्टाचार्य - फोटो : Instagram

निवेदिता भट्टाचार्य ने टीवी में किया काम

अपने पति के के मेनन की तरह ही निवेदिता भट्टाचार्य भी मंझी हुई कलाकार हैं। उन्होंने 1997 में टेलीविजन सीरियल 'क्या बात है' से मनोरंजन जगत में कदम रखा था। उन्होंने रिश्ते', 'कुंडली', 'बालिका वधू', 'सात फेरे: सलोनी का सफर' जैसे कई सीरियल्स में काम करके प्रशंसकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई। टेलीविजन के अलावा निवेदिता ने प्रीति जिंटा की फिल्म 'क्या कहना' में उनकी भाभी का किरदार निभाया था। इसके अलावा भी वो कई फिल्मों का हिस्सा रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed