शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुसीबत थमने का नाम ही नहीं ले रही। अश्लील फिल्म बनाने के और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में फंसे राज कुंद्रा को लेकर हर किसी की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को सोमवार की रात अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिसके बाद मंगलवार को राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। लेकिन पहले से ही विवादों में फंसे राज कुंद्रा को लेकर अब एक मशहूर यूट्यूबर ने ये दावा किया कि राज कुंद्रा ने उन्हें भी एप ‘हॉटशॉट्स’ के वीडियो में काम करने के लिए कहा था।
Raj Kundra: यूट्यूबर पुनीत कौर को भी राज कुंद्रा ने फिल्म के लिए भेजा था मैसेज, बोलीं- भगवान करे, वो जेल में सड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुझे लगा ये स्पैम है
पुनीत कौर यहीं पर नहीं रुकी, उन्होंने एक और पोस्ट करते हुए ये भी कहा भगवान करे कि अब राज कुंद्रा जेल में ही सड़े। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कैप्शन के साथ हैरानी जताते हुए लिखा, ‘ये आदमी सच में लोगों को फंसा रहा है। जब मेरे पास पहली बार राज कुंद्रा का डीएम आया था तो मुझे पहले लगा था कि ये एक स्पैम है’। पुनीत कौर ने लिखा, ‘भगवान करे ये आदमी जेल में ही सड़े’। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राज कुंद्रा से जुड़े कई स्क्रीन शॉट भी साझा किए।
मॉडल सागरिका शोना ने लगाए थे आरोप
बता दें कि पुनीत कौर से पहले कई और लोग भी राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। पूनम पांडे और सागरिका शोना सुमन ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था। सागरिका शोना ने बताया था कि उनसे एक वीडियो कॉल के जरिए वर्चुअल ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। उनके अनुसार, वीडियो कॉल में मौजूद एक शख्स ने उनसे न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा था। लेकिन उनके द्वारा की गई इस डिमांड के बाद मॉडल सागरिका शोना ने ऑडिशन देने से मना कर दिया।
11 लोग हुए गिरफ्तार
अश्लील कंटेंट बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की राज कुंद्रा से पूछताछ लगातार जारी है। अश्लील फिल्में बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के मामले में राज सहित अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
राखी सावंत और मीका सिंह ने किया समर्थन
बता दें कि राज कुंद्रा के इस एप को लेकर जहां एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो राज कुंद्रा का समर्थन कर रहे हैं और इसमें शामिल है ड्रामा क्वीन राखी सावंत और मीका सिंह का नाम। राखी ने जहां राज का समर्थन करते हुए कहा, ‘'राज एक बिजनेसमैन है। उनको कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। शिल्पा शेट्टी ने कितनी मेहनत की है इंडस्ट्री में। उनका एक बेटा है एक बेटी है, अरे शर्म करो। उनका एक हंसता खेलता परिवार है।' वहीं मीका सिंह ने राज कुंद्रा को अच्छा आदमी करार दिया और कहा कि उन्होंने वो एप एक बार देखा है और उसमें ऐसा कुछ नहीं है जो अश्लील हो।