फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: शिल्पा शेट्टी की 'हंगामा 2' और विक्रांत मैसी की '14 फेरे', इस हफ्ते ओटीटी पर आपके लिए काफी कुछ है खास

Wed, 21 Jul 2021 09:56 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
ott release 20 to 25 julyweek netflix zee5 amazon prime disney plus hotstar series and movies list
OTT पर आने वाली फिल्में और सीरिज - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देशभर के सिनेमाघर बंद पड़े है। इसके चलते बड़े स्टार्स भी अब डिजिटल प्लेटफार्म का रुख कर रहे है। लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की रिलाज डेट टाल दी गई है और कई को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया गया। मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स काफी कारगर साबित हो रहे हैं। किसी भी तरह का कंटेट आप देखना चाहते हैं तो आपके लिए सीधा रास्ता है ओटीटी। पहले जहां देश में अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे विदेशी प्लेटफॉर्म्स का ही दबदबा था, वहीं, अब ओरिजनल कंटेंट के मामले में भारतीय प्लेटफॉर्म्स उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आज एक दो नहीं बल्कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं।



तो हर हफ्ते इन पर अलग-अलग तरह की फिल्में और सीरीज भी रिलीज होती रहती हैं। इस हफ़्ते कई अहम फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज हो रही हैं। इनमें शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 शामिल है। शिल्पा शेट्टी इस फिल्म में काफी लंबे गैप के बाद फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। 

ott release 20 to 25 julyweek netflix zee5 amazon prime disney plus hotstar series and movies list
‘हंगामा 2’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हंगामा 2

डिज्नी प्लस हाटस्टार पर रिलीज हो रही ‘हंगामा 2’ से करीब 14 साल बाद शिल्पा शेट्टी अभिनय में वापसी कर रही हैं। हालांकि इस दौरान वे इंटरनेट मीडिया और टेलीविजन के माध्यम से अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रहीं। हंगामा 2 डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर 23 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। 

ott release 20 to 25 julyweek netflix zee5 amazon prime disney plus hotstar series and movies list
फील्स लाइक इश्क - फोटो : सोशल मीडिया
फील्स लाइक इश्क
23 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर फील्स लाइक इश्क़ सीरीज रिलीज होगी, जिसमें कई कहानियां दिखायी जाएंगी। एक कहानी का निर्देशन आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने किया है। ताहिरा का यह डायरेक्टोरियल डेब्यू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ott release 20 to 25 julyweek netflix zee5 amazon prime disney plus hotstar series and movies list
14 फेरे - फोटो : सोशल मीडिया
14 फेरे

जल्द ही विक्रांत की फिल्म 14 फेरे जी 5 पर आने वाली है। ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित, देवांशु सिंह द्वारा निर्देशित और मनोज कलवानी द्वारा लिखित, 14 फेरे में एक विशिष्ट भारतीय शादी का नाटक और अराजकता है, लेकिन दो से गुणा किया जा सकता है। #2XDrama2XDhamaal के साथ, '14 फेरे' का प्रीमियर 23 जुलाई 2021 को विशेष रूप से ज़ी5 पर होगा।

विज्ञापन
ott release 20 to 25 julyweek netflix zee5 amazon prime disney plus hotstar series and movies list
हॉस्टल डेज 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हॉस्टल डेज 2

ओटीटी पर बेहद चर्चित रहे शो ‘हॉस्टल डेज’ के दूसरे सीजन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर 23 जुलाई को हॉस्टल डेज़ का दूसरा सीजन रिलीज हो रहा है। आदर्श गौरव, अहसास चानना, आयुषी गुप्ता, लव विस्पुते और निखिल विजय जैसे कलाकारों वाले इस शो की युवाओं में खासी शोहरत रही है। इस दूसरे सीजन में असली इम्तिहान इसके लीड कलाकार आदर्श गौरव का होने वाला है। आदर्श की प्रियंका चोपड़ा व राजकुमार राव के साथ बनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की देश विदेश में खासी सराहना हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed