फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: 'मैंने एप देखी, ज्यादा कुछ था नहीं', पोर्न फिल्मों के धंधे में फंसे राज कुंद्रा के समर्थन में आए मीका सिंह

Wed, 21 Jul 2021 09:46 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 21 Jul 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Mika Singh says he seen one of Raj Kundra apps 'Zyada kuch tha nahi'
मीका सिंह और राज-शिल्पा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद जब राज को कोर्ट में पेश किया गया तो उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस राज को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। कई सितारों ने राज से जुड़े इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब सिंगर मीका सिंह ने भी इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है।



राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर मीका सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने राज कुंद्रा की वो ऐप एक बार देखी है और उसपर ऐसा कुछ था नहीं। इसके साथ ही मीका ने यह भी कहा कि राज बेहद अच्छे इंसान हैं, उनके साथ सही नहीं हो रहा है और सच जल्दी सामने आ जाएगा।

Mika Singh says he seen one of Raj Kundra apps 'Zyada kuch tha nahi'
मीका सिंह - फोटो : Instagram

दरअसल, विरल भयानी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से मीका सिंह के साथ बातचीत की एक वीडियो शेयर की है जिसमें ये सारी बातें सामने आई हैं। मीका सिंह ने राज कुंद्रा को 'अच्छा आदमी' बताया और कहा कि उन्हें इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन उन्होंने राज के अन्य ऐप में से एक को देखा है जिनमें ज्यादा कुछ नहीं था।

 

Mika Singh says he seen one of Raj Kundra apps 'Zyada kuch tha nahi'
मीका सिंह - फोटो : Instagram

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब मीका से इस बारें में पूछा जाता है तो वह कहते हैं, 'मैं इंतजार कर रहा हूं कि क्या होगा, जो होगा अच्छा ही होगा। मुझे उस ऐप के बारे में इतनी समझ नहीं है। मैंने एक उस ऐप देखा था वो सिंपल ऐप थी। ज्यादा कुछ था नहीं उसमें तो अच्छे की उम्मीद करें, राज कुंद्रा बेहद ही अच्छे इंसान हैं। देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ है ये तो वो खुद ही बता सकते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh says he seen one of Raj Kundra apps 'Zyada kuch tha nahi'
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी और राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, मीका सिंह से पहले राखी सावंत ने भी राज कुंद्रा का समर्थन किया था। राखी ने कहा था, 'दोस्तों आपको नहीं लगता है कि शिल्पा जी ने बॉलीवुड में इतना हार्ड वर्क किया है और उनका कोई नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। उनको एक अच्छी जिंदगी नहीं जीने दे रहा है। ऐसे कोई उनकी फैमिली में दखलअंदाजी करके उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मैं मान ही नहीं सकती कि राज कुंद्रा जी ने ऐसा कुछ किया है।'

विज्ञापन
Mika Singh says he seen one of Raj Kundra apps 'Zyada kuch tha nahi'
राज कुंद्रा-पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले पूनम पांडे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पूनम ने शिल्पा शेट्टी के प्रति सहानुभूति जताई है। पूनम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में पूनम कहती हैं, इस वक्त मेरा दिल शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए दुख रहा है। मैं सोच भी नहीं सकती कि शिल्पा किन हालातों से गुजर रही होंगी। इसलिए मैं इस अवसर का इस्तेमाल अपना ट्रॉमा हाईलाइट करने के लिए नहीं करूंगी। बस मैं एक चीज कहना चाहूंगी कि साल 2019 में मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed