फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान ने जिन दो एक्ट्रेस को बनाया सुपरस्टार, आज उन्ही ने सरेआम करवा दी 'फजीहत'

Thu, 14 Jun 2018 08:19 PM IST
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
no actress wants to play lead role with shahrukh khan in salute
shahrukh khan

एक तरफ जहां बॉलीवुड में लगातार महिला केंद्रित फिल्में बन रही हैं वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी फिल्म ऐसी भी है जिसमें कोई महिला एक्ट्रेस मिल ही नहीं रही है। बात हो रही है शाहरुख खान की फिल्म 'सैल्यूट' की। 


 

no actress wants to play lead role with shahrukh khan in salute
shahrukh khan

अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' में महिला किरदार निभाने के लिए कोई भी एक्ट्रेस नहीं मिल रही है। यानी राकेश शर्मा की पत्नी का किरदार निभाने के लिए कोई हीरोइन राजी नहीं हो रही है इसलिए फिल्म से इस किरदार को हटाने की बात चल रही है।
 

no actress wants to play lead role with shahrukh khan in salute
Shahrukh khan
फिल्म में राकेश शर्मा का किरदार सुपरस्टार शाहरुख खान निभा रहे हैं। एक्टर के साथ काम करने को तो कोई भी हीरोइन तैयार हो जाए लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि कोई बड़ी हीरोइन इसके लिए तैयार नहीं हो रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
no actress wants to play lead role with shahrukh khan in salute
priynaka and kareena
खबर थी कि फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान को भी अप्रोच किया गया था लेकिन दोनों ने महसूस किया कि उनका किरदार मेल लीड की वजह से दब जाएगा। अब कहा जा रहा है कि फिल्म में से फीमेल लीड का पार्ट हटा दिया गया है। कोई बड़ी एक्ट्रेस इसके लिए तैयार नहीं है इसलिए किसी नई हीरोइन को लेने की भी इच्छा जाहिर की जा रही है। हालांकि यह सही भी है क्योंकि मेकर्स का मानना है कि क्यों किसी ए-लिस्ट हीरोइन पर पैसा गंवाना जबकि फिल्म का अहम भाग सिर्फ शाहरुख खान का है क्योंकि फिल्म राकेश शर्मा की है।

 
विज्ञापन
no actress wants to play lead role with shahrukh khan in salute
Shahrukh Khan
राकेश शर्मा की बायोपिक में पहले आमिर खान लीड रोल निभा रहे थे लेकिन वे अपने नए प्रोजेक्ट में समय लगाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने शाहरुख खान को इसके लिए मनाया। शाहरुख फिल्म 'जीरो' के बाद जल्द ही 'सैल्यूट' पर काम करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed