{"_id":"67b1cff5c53324ea850b9a29","slug":"no-one-needs-to-change-their-religion-saif-ali-khan-said-this-about-kareena-kapoor-khan-before-marriage-2025-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: 'किसी को भी अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं', शादी से पहले करीना को लेकर सैफ ने कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali Khan: 'किसी को भी अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं', शादी से पहले करीना को लेकर सैफ ने कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:17 PM IST
सार
सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ शादी से पहले धर्म परिवर्तन को लेकर कुछ बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि अगर हमारी शादी होती है तो करीना को अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
1 of 4
सैफ अली खान और करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
करीना कपूर खान और सैफ अली खान की प्रेम कहानी को लेकर अक्सर चर्चा होती है। पिछले दिनों दोनों काफी परेशानी से गुजरे। सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अब कपल अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट रहा है। सैफ जहां अपनी फिल्म 'ज्वेल थीफ' के इवेंट में नजर आए थे। वहीं, करीना अपने पापा के 78वें जन्मदिन पर मीडिया के सामने आईं। करीना फिलहाल अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखना चाहती हैं। इसी क्रम में आपको बताते हैं सैफ अली खान की एक बात, जो उन्होंने शादी से पहले करीना के धर्म को लेकर कही थी।
2 of 4
सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
बेबो को लेकर बोले सैफ
कपल की शादी को 13 साल हो चुके हैं। दोनों को दो बेटे भी हैं। सैफ अली खान अक्सर अपने परिवार और बच्चों को लेकर बात करते रहते हैं। सैफ ने कहा था कि वे नहीं चाहते थे कि बेबो अपना धर्म बदलें। सैफ ने शादी से पहले साल 2012 में मेल टुडे को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि वे नहीं चाहते कि करीना अपना धर्म बदलें। वह इसमें विश्वास नहीं करते हैं और अगर वे शादी करते हैं, तो किसी को भी अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं होगी।
3 of 4
सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
सैफ ने करीना को लेकर कही ये बात
सैफ अली खान ने कहा, "मैं कभी नहीं चाहूंगा कि वह अपना धर्म बदलें। वास्तव में धर्म के साथ यही समस्या है, हर कोई धर्म परिवर्तन की अपेक्षा करता है। मैं इसे नहीं मानता या इस पर विश्वास नहीं करता। मुझे लगता है कि यह अच्छा है कि सरकार ने भी ऐसा किया है, जब तक कि मुझे विशेष विवाह अधिनियम में इसे शामिल करने के लिए संशोधित कानून के बारे में गलत जानकारी न हो। अगर हम शादी करते हैं, तो किसी को भी अपना धर्म बदलने की आवश्यकता नहीं है"।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सैफ अली खान और करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ से 10 साल छोटी हैं करीना कपूर
बता दें कि सैफ अली खान से करीना कपूर दस साल छोटी हैं। दोनों कपल में उम्र का फासला होने के बाद भी इनकी बॉन्डिंग कमाल की है। करीना और सैफ की खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी की एक वजह ये भी है कि दोनों एक-दूसरे को काफी स्पेस देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।