{"_id":"67b1c80b63559b67a00e08d4","slug":"mawra-hussain-wants-to-work-in-sanam-teri-kasam-2-signed-three-hindi-films-after-sanam-teri-kasam-2025-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mawra Hocane: 'सनम तेरी कसम' के बाद तीन हिंदी फिल्में साइन कर चुकी हैं मावरा, सीक्वल में करना चाहती हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mawra Hocane: 'सनम तेरी कसम' के बाद तीन हिंदी फिल्में साइन कर चुकी हैं मावरा, सीक्वल में करना चाहती हैं काम
पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। मावरा की फिल्म को पहली रिलीज पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। हालांकि, अब इस फिल्म को फैंस बहुत सराह रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि मावरा ने 'सनम तेरी कसम' फिल्म शूट करने के बाद तीन अन्य हिंदी फिल्में भी साइन की थीं।
2 of 5
मावरा होकेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @mawrellous
हिंदी फिल्मों को किया साइन
कनेक्ट सिने को दिए इंटरव्यू में मावरा ने बताया कि इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि, अलग-अलग कारणों से उन्हें इन फिल्मों से पीछे हटना पड़ा था। अभिनेत्री ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की। उन्होंने कहा कि फिल्म छोड़ने के बाद वह फिल्म जिन लोगों के हिस्से आती है, फिल्म पर उन्हीं का हक होता है।
3 of 5
मावरा होकेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @mawrellous
सनम तेरी कसम 2 को लेकर बोली
अभिनेत्री ने 'सनम तेरी कसम 2' फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर भी बात की। अभिनेत्री ने कहा कि वे इस सीक्वल का हिस्सा बनने में खुश महसूस करेंगी। सनम तेरी कसम की सफलता पर मावरा ने कहा कि उन्होंने निर्माता दीपक मुकुट की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ही इस सफलता के असली हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मावरा होकेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@mavrellous
सीक्वल की सक्सेस चाहती हैं मावरा हुसैन
उन्होंने कहा कि अगर वे इस सीक्वल फिल्म का हिस्सा नहीं भी रहती हैं, तो उन्हें कुछ खास तकलीफ नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म चाहे मैं करूं या कोई और करे। हमारे निर्माता इस फिल्म के दूसरे पार्ट में सक्सेस डिजर्व करते हैं। 'सनम तेरी कसम' को 9 साल बाद जैसा प्यार मिल रहा है, ये अपने आप में एक जादू है।
विज्ञापन
5 of 5
मावरा होकेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
10 महीने भारत में रहीं मावरा
मावरा हुसैन ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे 10 महीने तक भारत में रहीं थीं। उन्होंने कहा कि उस समय वे बहुत छोटी थीं। मेरी टीम ने मुझे बहुत प्यार से मुझे रखा। उन्होंने कहा, भारत में मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।