फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava Day 2 BO Collection: आज ही बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी मार देगा 'छावा', शंभू राजे-औरंग की भिड़ंत का चमत्कार

Sun, 16 Feb 2025 11:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Feb 2025 11:49 AM IST
सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 2: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने दूसरे दिन भी बंपर कमाई की है। आइए जानते हैं कि दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन कितना हो गया है।

विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection day 2 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Laxman Utekar
छावा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विक्की कौशल के रूप में हिंदी सिनेमा को अपना नया सुपरस्टार मिलता दिखाई दे रहा है। उनकी नई फिल्म ‘छावा’ की वीकएंड पर बढ़ी मांग के चलते मुंबई और आसपास के उपनगरों में फिल्म के शोज की संख्या बढ़ाई जा रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 31 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद दूसरे दिन और शानदार कारोबार किया है। फिल्म के अनंतिम आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म दो दिन में 67.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म रविवार को ही सौ करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी, ये लगभग तय है।



Chhaava Movie Review: औरंगजेब से मिली यातनाओं का सिहरा देने वाला चित्रण, दिल के करीबियों ने भोंका पीठ में खंजर

Chhaava Movie Box Office Collection day 2 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Laxman Utekar
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे दिन कमाए 36.50 करोड़ रुपये
फिल्म ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर में बतौर सोलो हीरो अब तक की सबसे बड़ी हिट बनती नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 31 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर  विक्की कौशल के करियर का सबसे बड़ा चमत्कार किया। करीब 130 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म की ओपनिंग 25 करोड़ रुपये के आसपास होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में उमड़ी जेन जी की भीड़ ने सारे समीकरण बदल दिए हैं। मुंबई के तकरीबन सारे सिनेमाघरों में बीती रात ‘छावा’ के शो हाउसफुल के करीब रहे। रविवार को इसमें और इजाफा होता दिख रहा है। फिल्म ने शनिवार को 36.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Chhaava Movie Box Office Collection day 2 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Laxman Utekar
'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज बनेगी सौ करोड़ी फिल्म?
फिल्म की एडवांस बुकिंग के खुलने के दिन से ही ये तय हो चला था कि फिल्म ‘छावा’ का सबसे ज्यादा कारोबार मुंबई और महाराष्ट्र में ही होना है। फिल्म के कलेक्शन के दो दिन के जितने भी आंकड़े अब तक सामने आए हैं, उनके मुताबिक फिल्म का करीब 75 फीसदी कलेक्शन मुंबई और महाराष्ट्र से हो रहा है। फिल्म को दूसरे राज्यों में उतनी सफलता तो नहीं मिल रही है लेकिन दक्षिण में फिल्म का बोलबाला देखने को मिल रहा है और ये हिंदी सिने जगत के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन रविवार को ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू जाएगा, ऐसा इसकी रफ्तार देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection day 2 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Laxman Utekar
नरेंद्र गुप्ता, डेंजिल डायस, कोमल नाहटा - फोटो : सोशल मीडिया

कलेक्शन को लेकर फिल्म ट्रेड एकमत नहीं
हालांकि, मुंबई फिल्म ट्रेड में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की तरह ही फिल्म ‘छावा’ के कलेक्शन को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो चुके हैं। ट्रेड एनालिस्ट नरेंद्र गुप्ता ने शनिवार की शाम एक वीडियो जारी करके फिल्म ‘छावा’ के कलेक्शन फेक होने की बात कही थी। इसके पहले ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा भी निर्माता दिनेश विजन की पिछली फिल्म ‘स्काईफोर्स’ के कलेक्शन बनावटी होने की बात कह चुके हैं। वार्नर ब्रदर्स के इंडिया हेड डेंजिल डायस भी भारतीय सिनेमा खासकर हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों में पारदर्शिता न होने की बात कहते रहे हैं। इस बीच फिल्म विश्लेषक आमोद मेहरा का कहना है कि जिन लोगों ने ‘पठान’ और ‘जवान’ के कलेक्शन पर सवाल नहीं उठाए, उन्हें फिल्म ‘छावा’ के कलेक्शन पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection day 2 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Laxman Utekar
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सौतेली मां के षडयंत्र की कहानी
फिल्म ‘छावा’ इसी नाम के शिवाजी सावंत के लिखे उपन्यास पर लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म है। ये फिल्म संभाजी की सेना के बुरहानपुर पर हमले से शुरू होती है और संभाजी के औरंगजेब की पकड़ में की गई नृशंस हत्या पर खत्म होती है। फिल्म में संभाजी के दोनों सालों को उनसे गद्दारी करते दिखाया गया है। फिल्म में ये भी बताया गया है कि संभाजी की सौतेली मां ने उनके खिलाफ औरंगजेब से मिलकर षडयंत्र रचा।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed