फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 अगस्त को जॉन और अक्षय में सीधी टक्कर, इस वजह से खिसकी प्रभास की फिल्म 'साहो'

Fri, 19 Jul 2019 03:39 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
अमर उजाला, मुंबई टीम Published by: Avinash Pal Updated Fri, 19 Jul 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
No Trio Clash of Akshay Kumar Mission Mangal John Abraham Batla House and Prabhas Saaho
बाटला हाउस, मिशन मंगल और साहो के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

देश में हिंदी सिनेमा का स्टार साउथ के किसी भी सुपरस्टार पर कितना भारी है, इसका नया नमूना है जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस और प्रभास की फिल्म साहो। बाटला हाउस का कारोबार प्रभावित न हो, इसके लिए बाहुबली सीरीज से मशहूर हुए अभिनेता प्रभास की फिल्म साहो की रिलीज टाल दी गई है। साहो और बाटला हाउस दोनों में देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज भागीदार है।

No Trio Clash of Akshay Kumar Mission Mangal John Abraham Batla House and Prabhas Saaho
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म साहो के टीज़र और गाने के रिलीज़ के बाद से ही इसके दर्शकों का इसका काफी इंतजार रहा है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद इस साल 15 अगस्त के लिए तय हुई। माहौल तो यही बनाया जा रहा है कि साहो की रिलीज डेट साउथ की दो और फिल्मों रानारंगम और इवारू की रिलीज के चलते खिसकने वाली है। लेकिन, अंदरखाने की खबर कुछ और है।

No Trio Clash of Akshay Kumar Mission Mangal John Abraham Batla House and Prabhas Saaho
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कारोबार किया था। पिछले कुछ साल में जॉन अब्राहम की देश के मुस्लिम दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनी है। और, उनकी फिल्म बाटला हाउस के ट्रेलर के बाद हुए एक मार्केटिंग सर्वे में वह मुस्लिम बहुल इलाकों में सबसे पसंदीदा अभिनेता के तौर पर भी उभरे हैं। फिल्म बाटला हाउस का वितरण देख रहे सूत्रों की मानें तो जॉन की फिल्म बाटला हाउस को दिल्ली, उत्तर प्रदेश औऱ पंजाब में अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद दिख रही है। मुंबई में वह पहले से दर्शकों के पसंदीदा अभिनेता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
No Trio Clash of Akshay Kumar Mission Mangal John Abraham Batla House and Prabhas Saaho
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते ने पिछले साल अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड को बॉक्स ऑफिस पर धोया था। इस साल भी मुकाबला बस इन्हीं दो सितारों के बीच रहे, इसके लिए साहो की रिलीज टाली जा रही है। बाटला हाउस के सामने अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल है, जिसमें अक्षय कुमार का रोल करीब आधे घंटे का ही बताया जा रहा है। फिल्म मिशन मंगल की प्रोडक्शन कंपनी फॉक्स स्टार पहले अपनी इस फिल्म को 15 अगस्त से हटाना चाहती थी लेकिन कंपनी के सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार इसके लिए राजी नहीं हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed