फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nora Fatehi: ईओडब्ल्यू कार्यालय से बाहर निकलीं नोरा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में करीब छह घंटों तक पूछताछ

Thu, 15 Sep 2022 06:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Sep 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi arrives EOW office in Delhi in connection with Sukesh Chandrashekhar money laundering case
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही को आज फिर ईओडब्ल्यू के दफ्तर में तलब किया गया था। एक्ट्रेस दोपहर में दिल्ली में ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंची थीं। आज दिल्ली पुलिस ने उनसे इस मामले में दूसरी बार पूछताछ की। करीब छह घंटों की पूछताछ के बाद नोरा अब ईओडब्ल्यू कार्यालय से रवाना हुई हैं। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस से घंटों पूछताछ की थी।

Nora Fatehi arrives EOW office in Delhi in connection with Sukesh Chandrashekhar money laundering case
नोरा फतेही - फोटो : instagram

पांचवी बार हो रही पूछताछ
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न सिर्फ जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, बल्कि उनके साथा-साथ नोरा फतेही भी सवालों के घेरे में हैं। बता दें कि नोरा से यह पांचवी बार पूछताछ की गई है। इससे पहले इस मामले में नोरा से चार बार पूछताछ हो चुकी है। एक बार दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस से घंटों पूछताछ की थी। दिल्ली पुलिस ने करीब सात घंटे तक नोरा से पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान उनसे करीब 50 सवाल पूछे गए थे। वहीं ईडी भी अभिनेत्री को तीन बार तलब कर चुकी है। आज दिल्ली पुलिस ने नोरा को दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया। कुल मिलाकर इस मामले में नोरा से यह पांचवी बार पूछताछ हुई।
 

Nora Fatehi arrives EOW office in Delhi in connection with Sukesh Chandrashekhar money laundering case
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

जांच में कर रहीं सहयोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा ने इस केस में अब तक हुई जांच में पूरा सहयोग किया है। पिछली बार जब दिल्ली पुलिस ने नोरा को पूछताछ के लिए बुलाया था तो उनसे कई सवाल किए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान एक्ट्रेस ने सुकेश से महंगे तोहफे मिलने की बात स्वीकार की, लेकिन यह भी बताया था कि 'वह किसी आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में नहीं जानती थीं'। अब ईओडब्ल्यू के द्वारा यही कनेक्शन खंगाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nora Fatehi arrives EOW office in Delhi in connection with Sukesh Chandrashekhar money laundering case
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta

इन एक्ट्रेस का नाम शामिल
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सबसे पहली एफआईआर दिल्ली पुलिस में दर्ज हुई थी। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के साथ ही अब ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) के द्वारा भी अगस्त महीने से इस मामले जांच की जा रही है। इस मामले में अब जैकलीन समेतो नोरा फतेही और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed