{"_id":"67cc304eb3be7f0405038d02","slug":"nora-fatehi-reveal-she-was-not-paid-revenues-for-song-dilbar-work-in-abhishek-bachchan-upcoming-film-be-happy-2025-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: नोरा को डांस नंबर से नहीं होती इनकम, एक्ट्रेस बोली- ‘सिस्टम से लड़ने की बजाय मैंने…’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi: नोरा को डांस नंबर से नहीं होती इनकम, एक्ट्रेस बोली- ‘सिस्टम से लड़ने की बजाय मैंने…’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 08 Mar 2025 05:30 PM IST
सार
नोरा फतेही ने करियर के शुरुआती दौर में बॉलीवुड में अपनी पहचान एक डांसर तौर पर बनाई। वह कई बड़ी फिल्मों में हिट आइटम नंबर कर चुकी हैं। एक डांस नंबर तो उनका काफी पॉपुलर हुआ। लेकिन हाल ही में नोरा ने बताया कि उन्हें इन डांस नंबर से इनकम नहीं होती है। ऐसा क्यों है, इस बारे में भी नोरा ने बताया।
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही इन दिनों डांस नंबर के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ रही हैं। हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए गए इंटरव्यू में नोरा फतेही ने बताया कि फिल्मों में हिट सॉन्ग करने का फायदा उनको फाइनेंशियली नहीं हुआ।
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi
दिलबर गाने का नहीं मिला फायदा
नोरा फतेही ने इंटरव्यू में बताया कि हिट सॉन्ग ‘दिलबर’ जब रिलीज हुआ तो उन्हाेंने पाया कि इससे फिल्म का कलेक्शन बढ़ा, सोशल मीडिया के जरिए भी मेकर्स को पैसे मिले। लेकिन इन चीजों से उनको फाइनेंशियली कोई फायदा नहीं होगा। नोरा ने जो पैसे कमाए वह डांस शो करके, इवेंट्स करके ही कमाए।
हॉलीवुड सिंगर के गाने में दिखीं नोरा
इन दिनों नोरा फतेही एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले दिनों वह एक हॉलीवुड टॉक शो में नजर आईं। दरअसल, नाेरा ने हॉलीवुड सिंगर जेसन डेरुलो के साथ एक गाना ‘स्नेक’ किया है। इसी का प्रमोशन वह कर रही हैं। इस गाने में भी नोरा का डांस कमाल का है।
अभिषेक बच्चन के साथ ‘बी हैप्पी’ में अभिनय
नोरा के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में भी नोरा फतेही एक डांसर का रोल कर रही हैं। फिल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्ते पर है। अभिषेक ने एक छोटी बच्ची के पिता का रोल किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।