{"_id":"5b6543f84f1c1b49778b5fd3","slug":"not-deepika-ranveer-sanjay-leela-bhansali-wants-to-cast-salman-khan-and-aishwarya-in-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण नहीं भंसाली की इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या थीं पहली पसंद, ये नाम सुनकर कर लिया था किनारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण नहीं भंसाली की इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या थीं पहली पसंद, ये नाम सुनकर कर लिया था किनारा
Sat, 04 Aug 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hum dil de chuke sanam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही अपने पति और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म का नाम 'गुलाब जामुन' है। इससे पहले यह दोनों एक्टर एक साथ 'रावण' फिल्म में नजर आए थे। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने एक ऐसे राज का खुलासा किया है जिसका ताल्लुक सलमान खान से है।
2 of 5
hum dil de chuke sanam
सलमान और ऐश्वर्या के प्यार के किस्से तो किसी से छिपे नहीं है। हर कोई इस बात से वाकिफ है कि सलमान और ऐश्वर्या का प्यार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में परवान चढ़ा था। हालांकि बाद में यह दोनों अलग हो गए थे। इस बीच ऐश्वर्या ने लंबे वक्त बाद ऐसे राज से पर्दा उठाया है जिसका कनेक्शन सलमान खान से जुड़ा है।
3 of 5
Aishwarya rai bachchan
एक वेबसाइट के मुताबिक हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा - 'संजय लीला भंसाली और मैं एक साथ बाजीराव मस्तानी में काम करना चाह रहे थे लेकिन वह मेरे मुताबिक बाजीराव नहीं ढूंढ पाए। इसके बाद भंसाली चाहते थे कि मैं पद्मावत में काम करूं लेकिन इस फिल्म में भी मेरे मुताबिक खिलजी नहीं मिला। इस तरह से मैं इन फिल्मों से जुड़ नहीं पाई। संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम करने में मुझे बेहद खुशी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
padmaavat
गौरतलब है कि इन दोनों ही फिल्मों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह थे और दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर हुई थीं। खबरों की मानें फिल्म 'पद्मावत' में संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या के साथ सलमान को कास्ट करना चाहते थे हालांकि ऐसा न हो सका। सलमान और ऐश्वर्या 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद एक साथ किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। यहां तक कि दोनों स्टार अक्सर पार्टी या फिर फंक्शन में कई बार एक दूसरे को इग्नोर करते हुए भी देखे गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
aishwarya and sanjay leela bhansali
आपको बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय लीला भंसाली की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों के नाम 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' और 'गुजारिश' हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि यह जोड़ी आने वाले समय में किस फिल्म में एक साथ काम करेंगी। हाल ही में ऐश्वर्या की फिल्म 'फन्ने खां' रिलीज हुई है जिसमें वह अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।