सब्सक्राइब करें

इन 5 फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने अपनाया ऐसा लुक, देखकर कोई भी खा जाएगा धोखा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Jun 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Not Only Gulabo Sitabo Amitabh Bachchan huge transformation of looks in 5 Bollywood films
Amitabh Bachchan looks in films - फोटो : twitter

बॉलीवुड में कई सारी ऐसी फिल्में बनी हैं कि जिसमें स्टार्स अपने किरदार में इतने खो गए कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया। हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की अपकमिंग फिल्म 'गुलाबो सिताबो' (Gulabo Sitabo) का लुक आया है। सामने आई तस्वीर में बिग बी की लंबी दाढ़ी है और मोटी नाक है। साथ ही सिर पर गमछा डाला हुआ है। अमिताभ बच्चन के इस लुक को एक झलक देखने पर कोई भी धोखा खा सकता है। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब बिग बी ने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया हो। जानिए ऐसी कौन सी फिल्में हैं जिसमें उन्हें पहचानने में कोई भी धोखा खा जाएगा। 

Not Only Gulabo Sitabo Amitabh Bachchan huge transformation of looks in 5 Bollywood films
amitabh bachchan - फोटो : social media

गुलाबो सिताबो
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों फिल्म 'गुलाबो सिताबो' (Gulabo Sitabo) की शूटिंग कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है और इसके डायरेक्टर शूजित सरकार हैं। इस लुक में बिग बी को पहचानना मुश्किल है। लुक में अमिताभ बच्चन ने मोटे चश्मे लगाए हैं । उनकी लंबी दाढ़ी है और मोटी नाक है। साथ ही सिर पर गमछा डाला हुआ है। सोशल मीडिया पर बिग बी का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है।

Not Only Gulabo Sitabo Amitabh Bachchan huge transformation of looks in 5 Bollywood films
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai

चेहरे
कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म 'चेहरे' (Chehre) का लुक सामने आया था। इस लुक में अमिताभ एकदम अलग लग रहे थे। तस्वीर में बिग बी की दाढ़ी-मूंढें बढ़ी हुई थीं तो वहीं दाढ़ी में चोटी बनाई हुई थी। इसके साथ ही वूलेन कैप और चश्मा लगाया हुआ था। बिग बी का यह लुक भी काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Not Only Gulabo Sitabo Amitabh Bachchan huge transformation of looks in 5 Bollywood films
thugs of hindostan - फोटो : file photo

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
अमिताभ बच्चन अपने लुक्स को लेकर कई फिल्मों में एक्सपेरिमेंट करते नजर आए। इन फिल्मों में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म में बिग बी सफेद दाढ़ी, लंबी मूंछे और लंबे बाल में नजर आए। इसके साथ ही सिर पर उनके कपड़े भी काफी अलग थे। अमिताभ बच्चन का यह लुक भी काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हुआ। 

विज्ञापन
Not Only Gulabo Sitabo Amitabh Bachchan huge transformation of looks in 5 Bollywood films
102 Not Out - फोटो : file photo

102 नॉट आउट
अमिताभ बच्चन की फिल्म '102 नॉट आउट' (102 Not Out) साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बिग बी ने लंबे वक्त बाद ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में अमिताभ ने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया। लंबे बाल और लंबी दाढ़ी में उन्हें पहचान पाना मुश्किल था। यह लुक भी काफी चर्चा में रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed