{"_id":"5afe9c6c4f1c1b894c8b58b8","slug":"not-only-karan-johar-after-baahubali-success-prabhas-rejected-these-4-big-budget-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर के अलावा 3 बड़े ऑफर्स को ठुकरा चुके हैं 'बाहुबली', 28 करोड़ की डील भी है शामिल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर के अलावा 3 बड़े ऑफर्स को ठुकरा चुके हैं 'बाहुबली', 28 करोड़ की डील भी है शामिल
Fri, 18 May 2018 03:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Baahubali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाहुबली' फिल्म के बाद प्रभास की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। 'बाहुबली' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई का ऐसा इतिहास रच दिया है जिसे पार कर पाना किसी भी एक्टर के लिए नामुमकिन है। 'बाहुबली' फिल्म के लिए प्रभास ने 25 करोड़ चार्ज किए थे। वहीं फिल्म की अपार सफलता के बाद प्रभास ने फीस बढ़ाकर 30 करोड़ रुपए कर दी है। प्रभास को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए बड़े-बड़े डायरेक्टर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं जिसमें करण जौहर का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि प्रभास ने करण के ऑफर को दूसरी बार मना कर दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 'बाहुबली' के बाद प्रभास किन बड़े ऑफर्स को ठुकरा चुके हैं।
2 of 5
Prabhas
प्रभास इन दिनों 'साहो' फिल्म की शूटिंग में अबु धाबी में बिजी हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपनी फिल्म के लिए प्रभास को अप्रोच किया था। जिस पर प्रभास ने करण से कहा कि उन पर अभी वक्त नहीं है। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब प्रभास ने करण जौहर के ऑफर को ठुकरा दिया हो।
3 of 5
Baahubali
करण जौहर इससे पहले भी प्रभास को अपनी फिल्म के लिए अप्रोच कर चुके हैं। जब इससे पहले करण उनके पास ऑफर लेकर गए थे तो प्रभास ने भारी-भरकम फीस मांग ली थी जिसके लिए करण तैयार नहीं हुए । कहा जा रहा है कि उस वक्त प्रभास ने करण जौहर से 20 करोड़ फीस मांगी थीं जिसकी वजह से करण जौहर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
baahubali
सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि प्रभास कई सारे विज्ञापनों को करने से भी मना कर चुके हैं। इन विज्ञापनों के लिए प्रभास को भारी-भरकम फीस भी ऑफर की गई थी। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बाहुबली डायरेक्टर राजामौली ने कहा था - 'बाहुबली: द कन्क्लूजन फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास को 10 करोड़ के विज्ञापन का ऑफर दिया गया था लेकिन प्रभास ने मना कर दिया था। प्रभास का कहना था कि वह इस वक्त सिर्फ फिल्म पर फोकस करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
baahubali
प्रभास ब्रांड को प्रमोट करने का ऑफर एक बार नहीं बल्कि दो बार ठुकरा चुके हैं। प्रभास के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा था - 'बाहुबली के पहले पार्ट की सफलता के बाद प्रभास को कई सारे ब्रांड ने अप्रोच किया था। उस वक्त प्रभास ने कहा था उन पर समय नहीं है जिस वजह से प्रभास ने 18 करोड़ के भी ऑफर को भी मना कर दिया था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।