फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर ये पहले ये 3 सुपरस्टार्स भी फिल्म फ्लॉप होने पर फैंस से मांग चुके हैं माफी

Tue, 04 Jun 2019 02:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 04 Jun 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Not Only Karan Johar for Kalank Shahrukh Khan Aamir Khan Varun Dhawan also apologize for flop films
Shahrukh, Aamir, Karan - फोटो : file photo

करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'कलंक' से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट जैसे दिग्गज स्टार्स थे। कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी लेकिन हुआ ठीक उल्टा। यह फिल्म औंधे मुंह गिरी यहां तक कि अपना बजट निकालने में भी नामकाम रही। अब करण ने इंटरव्यू के दौरान 'कलंक' के फेल होने की जिम्मेदारी खुद ली। हालांकि करण जौहर ऐसे अकेले शख्स नहीं है जो फिल्म के फ्लॉप होने के लिए जनता से माफी मांग चुके हो या फिर इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया हो। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो फिल्म के फ्लॉप होने के लिए फैंस से माफी मांग चुके हैं।  

Not Only Karan Johar for Kalank Shahrukh Khan Aamir Khan Varun Dhawan also apologize for flop films
Kalank teaser poster - फोटो : twitter

करण जौहर ने 'कलंक' के फ्लॉप होने की सारी जिम्मेदारी खुद ली। करण ने कहा- 'जब 'कलंक' फेल हुई तो मैं फेल हुआ। मैं पुराना हूं और समझदार हूं। मुझे इसकी ज्यादा जानकारी है कि क्या चलेगा और क्या नहीं। अगर फिल्म नहीं चली तो यह मेरी जिम्मेदारी है। मुझे लगता है कि इसमें जो मटीरियल था, उसके बारे में मुझे एक नहीं बल्कि 15 साल से पता था। एक ऐसी फिल्म थी जो मेरे दिल के करीब थी। शायद यही वजह है कि मैंने कहीं ना कहीं निष्पक्षता खो दी।'

Not Only Karan Johar for Kalank Shahrukh Khan Aamir Khan Varun Dhawan also apologize for flop films
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बिग बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। जिसके बाद आमिर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेस करके फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगी थी। आमिर ने कहा था- 'बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं इसके लिए माफी भी मांगता हूं क्योंकि हम उन्हें एंटरटेन कर पाने में असमर्थ रहे। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Not Only Karan Johar for Kalank Shahrukh Khan Aamir Khan Varun Dhawan also apologize for flop films
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

'कलंक' की असफलता पर वरुण धवन का बयान आया था। वरुण ने कहा था- 'मैं फिल्म की असफलता से थोड़ा दुखी था। मैं सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि इस पर कैसे रिएक्ट करूं। मैं अपनी फिल्म को एनालाइज नहीं करूंगा क्योंकि इसकी कोई जरूरत नहीं है। ऑडियंस ने अपना फैसला सुना दिया है। अगर दर्शकों को पसंद नहीं आई तो इसका मतलब ये है कि फिल्म में कुछ अच्छा नहीं होगा। हमें इसे कबूल करना चाहिए। हम दोबारा कोशिश करेंगे और इस बार निराश नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
Not Only Karan Johar for Kalank Shahrukh Khan Aamir Khan Varun Dhawan also apologize for flop films
zero - फोटो : file photo

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने फिल्म 'जीरो' को लेकर भी माफी मांगी थी। शाहरुख ने चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, 'दुर्भाग्यवश जीरो को भारत में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। हो सकता है मैंने गलत फिल्म बनाई हो। हो सकता है मैं ठीक से कहानी को कह नहीं पाया। जब यह नहीं चली तो मुझे बुरा लगा कि इसे इतने लोगों ने खारिज कर दिया। जब आप कोई इस तरह की फिल्म तीन साल में बनाते हैं और वह गड़बड़ हो जाए..आप निराश नहीं होंगे बल्कि.. मैं इसे देखना नहीं चाहता था। मैं इसे तीन महीने बाद देखने जा रहा हूं। हो सकता है मैं इसमें उन कमियों को ढूढ़ पाऊं, जो मेरी अनुपस्थिति में इसमें हुई होंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed