फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' ने पहले ही दिन तोड़ा 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड, इन 4 फिल्मों को भी चटाई धूल

Mon, 02 Jul 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Not only sanju these 5 movies also record opening day collection
'संजू' फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। लोगों में 'संजू' फिल्म का क्रेज कितना ज्यादा है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि रिलीज के तीन बाद भी फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है। इस फिल्म ने महज तीन दिन में ही 112 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले दिन 34.75 की कमाई करते हुए संजू साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी। आज हम आपको उन 5 फिल्मों के बारें में बताएंगे जिन्होंने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
Not only sanju these 5 movies also record opening day collection
रेस 3
रेस 3

ईद के मौके पर रिलीज हुई सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेस-3 ने भी ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी। रेमो डिसूजा की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 27.69 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स ने जमकर लताड़ा था लेकिन बावजूद इसके सलमान खान के दम पर फिल्म ने शानदार कमाई की। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया है। 'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है।

 

 
Not only sanju these 5 movies also record opening day collection
baaghi 2
बागी 2

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर बागी 2 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का नया रिकॉर्ड्स बनाया। ओपनिंग डे के कलेक्शन के साथ बागी 2 ने सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पद्मावत' को टक्कर देते हुए 25.10 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली। आपको बता दें कि टाइगर की यह पहली फिल्म है जो देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे विदेश में 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only sanju these 5 movies also record opening day collection
padmaavat
'पद्मावत'
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को समीक्षकों की तरफ से भी मिली जुली प्रतिक्रिया ही मिली थी लेकिन रणवीर-दीपिका के काम की जमकर तारीफ हुई थी। 
विज्ञापन
Not only sanju these 5 movies also record opening day collection
veere di wedding
वीरे दी वेडिंग
शशांक घोष के डायरेक्शन में बनी 'वीरे दी वेडिंग' ने पहले ही दिन 10.70 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई की थी। बोल्ड कंटेंट होने के बावजूद दर्शकों द्वारा फिल्म काफी पसंद की जा रही है। 'वीरे दी वेडिंग' में डायलॉग काफी बोल्ड हैं जिस वजह से इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। सिर्फ पाकिस्तान को छोड़कर यह फिल्म 1 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई। फिल्म ने दिल्ली, यूपी और पूर्वी पंजाब के हिस्से में काफी अच्छा बिजनेस किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed