'भाईजान' सलमान खान की बहनें अर्पिता और अलवीरा कोर्ट रूम में मौजूद रह कर उनका मनोबल बढ़ाती रहीं। बॉडीगार्ड शेरा साए की तरह उनके साथ रहे। मगर इन सबके बीच एक और शख्स था जो हर वक्त अपनी मौजूदगी से सलमान खान को चियरअप करता रहा। यही नहीं, कोर्ट की सुनवाई से पहले वह मंदिर भी गया और बॉलीवुड के 'बॉडीगार्ड' के लिए दुआ मांगी।
कोर्ट से लेकर घर तक सिर्फ शेरा ही नहीं,सलमान की मुश्किल घड़ी में इस सेलिब्रिटी ने भी खूब दिया साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के भांजे सिर्फ दो साल के हैं। मगर उन्होंने अपनी मासूम मुस्कान और चमकती आंखों से अपने मामू का हौसला खूब बढ़ाया। अर्पिता खान शर्मा अपने साथ आहिल को भी जोधपुर ले गईं। यह जानते हुए भी कि वह अपने बच्चे को जहां लेकर जा रही हैं वहां पूरा का पूरा माहौल टेंशन, पुलिस, जेल और भीड़भाड़ वाला होगा। फिर भी वह बच्चे को साथ ले गईं क्योंकि उन्हें पता है कि आहिल सलमान के लिए कितना मायने रखते हैं।
आहिल ने भी किसी को निराश नहीं किया। उस तनाव भरे माहौल में आहिल ना तो कभी घबराते दिखे, ना रोते हुए। सलमान खान शनिवार देर शाम तक मुंबई पहुंचे। घर पहुंचते ही वह बालकनी में जाकर फैन्स का शुक्रिया अदा करने आए। दिन भर की थकान के बावजूद दो साल के आहिल सोए नहीं। वह भी मामू सलमान और परिवार के साथ फैन्स को थैंक्यू करने आए।
जिस तरह सलमान ने हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया, उसी तरह आहिल ने भी अपने हाथ हिलाए। फिर खुद सलमान ने आहिल का हाथ पकड़कर फैन्स को नमस्कार कराया और वेव भी करवाया। यही नहीं, 4 अप्रैल को, यानी काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की सुनवाई से ठीक एक दिन पहले, आहिल मां अर्पिता और एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर गए और मामा जी के लिए प्रार्थना की।
इस बात में कोई दो राय नहीं कि आहिल शर्मा सेलिब्रिटी बन चुके हैं। शायद उन्हें अभी इस बात का एहसास भी नहीं। सलमान खान के साथ उनके इस वीडियो को 11 घंटे के अंदर 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले।
Cute #aahilsharma with #SalmanKhan
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on