सलमान खान को भले ही कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी है, मगर उनकी टेंशन अभी भी बरकरार है। दो दिन जेल में रहने की वजह से उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं, ईद आने में सिर्फ दो महीने रह गए हैं, मगर उनकी फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है। सलमान खान के लिए यह परेशानी बड़ी है क्योंकि वह इस फिल्म के सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि को-प्रोड्यूर भी हैं।
जमानत मिलने के बाद भी सलमान को है ये 3 बड़ी टेंशन, महीने के अंत तक पूरा कर लेना होगा यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रेस-3' की अधूरी शूटिंग
फिल्म 'रेस-3' के प्रोड्यूजर रमेश तौरानी ने बताया है कि फिल्म के लिए एक गाना और कुछ सीन्स अभी भी शूट करना बाकी है। उन्हें भरोसा है कि सलमान महीने के अंत तक इस काम को पूरा कर लेंगे ताकि फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम जल्द पूरा हो सके और इसका प्रमोशन भी वक्त पर शुरू हो जाए।
विदेश जाने पर पाबंदी
सलमान खान के पास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। 'रेस-3' की शूटिंग पूरी होते ही उन्हें एक-एक करके भारत, 'किक-2' और 'दबंग-3' की शूटिंग भी शुरू करनी होगी। इन फिल्मों पर काफी वक्त से काम चल रहा है। बेल मिल जाने की वजह से वह भले भी अपना काम जारी रख सकते हैं, मगर सलमान खान की परेशानी यह भी है कि वह देश से बाहर नहीं जा सकते। अगर उन्हें किसी काम के सिलसिले में विदेश जाना हो तो पहले कोर्ट से अनुमति लेनी होगी।
सलमान खान पर अभी भी लटकी है कानून की तलवार
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को सिर्फ बेल मिली है। कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया है और उनकी पांच साल जेल की सजा भी बरकरार है। सलमान खान को मिली यह राहत सिर्फ चंद दिनों की है क्योंकि बिश्नोई समाज सलमान की बेल के खिलाफ हाईकोर्ट जाने पर विचार कर रहा है। मामले की अगली सुनवाई के लिए सलमान खान को 7 मई को भी कोर्ट में पेश होना होगा।